Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 क्वीन एलिजाबेथ अपने कार्यकाल में 15वें पीएम को शपथ दिलाएंगी

लंदन। 47 साल की लिज ट्रस ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री होंगी। उन्होंने भारतीय मूल के ऋषि सुनक को हरा दिया। लिज के खाते में 57% पार्टी मेंबर्स के वोट आए। दक्षिणपंथी लिज बोरिस जॉनसन की जगह लेंगी। सुनक को 42.6% वोट हासिल हुए। लिज को ब्रिटेन की सियासत में फायरब्रांड नेता के तौर पर जाना जाता है। जीत का ऐलान होने के बाद लिज ने सुनक के बारे में कहा कि मैं खुशकिस्मत हूं कि मेरी पार्टी में इतनी गहरी समझ वाले नेता हैं। परिवार और दोस्तों का भी शुक्रिया। लिज अब मंगलवार यानी 6 सितंबर को नए पीएम के रूप में शपथ लेंगी। 

लिज तीसरी महिला प्रधानमंत्री होंगी। उनके पहले मार्गरेट थैचर और थेरेसा मे इस पद पर रह चुकी हैं। लिज मार्गरेट थैचर को अपना आदर्श मानती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिज को जीत पर बधाई दी। कहा- भरोसा है कि आपकी लीडरशिप में भारत-ब्रिटेन के रिश्ते मजबूत होंगे। दोनों देशों के बीच स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप होगी। नई रोल और जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं।

एकतरफा जीत हासिल नहीं कर सकीं ट्रस 
मीडिया और सर्वे में लिज की बहुत बड़ी जीत की भविष्यवाणी हो रही थी। नतीजे आए तो तस्वीर दूसरी नजर आई। 2001 के बाद लिज पहली ऐसी ब्रिटिश पीएम इलेक्ट हैं जिन्हें 60% से कम वोट मिले। लिज के खाते में 57% पार्टी मेंबर्स के वोट आए। सुनक को 42.6% वोट हासिल हुए। 2019 में जब बोरिस जॉनसन प्रधानमंत्री बने तो उन्हें 66.4% वोट मिले थे। 2005 में डेविड कैमरून को 67.6% जबकि 2001 में डंकन स्मिथ को 60.7% वोट मिले थे। थेरेसा में को कभी मेंबरशिप बैलट यानी पार्टी सदस्यों के वोट की जरूरत नहीं पड़ी, क्योंकि उनके खिलाफ चुनाव लड़ने वाली प्रत्याशी आंद्रिया लीडसॉम ने पहले राउंड के बाद हार मान ली थी।

किसको कितने वोट मिले
लिज ट्रस : 81,326
ऋषि सुनक : 60,399
कुल वोट थे : 172,437
कुल वोटिंग : 82.6%
वोट रिजेक्ट हुए : 654

हार बिल्कुल पसंद नहीं
लिज जब 7 साल की थीं, तब उन्होंने स्कूल के नाटक में पूर्व प्रधानमंत्री, अपनी आदर्श और आयरन लेडी मार्गरेट थैचर का रोल प्ले किया था। लिज के भाई ने एक इंटरव्यू में कहा था- उन्हें बचपन से ही हार से सख्त नफरत है। मुझे याद है कि बचपन में जब हम खेलते थे तो वो कहीं हार न जाएं, इसलिए खेल के बीच से ही भाग जाती थीं। हालांकि उम्र के साथ उन्होंने कमियों को दूर किया।

ऋषि सुनक हारे, लिज ट्रस होंगी ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री – DW – 05.09.2022