Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 कसौटी जिंदगी से फेमस हुए थे

मुंबई। पॉपुलर टीवी एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का निधन हो गया है। 46 साल के सिद्धांत को शुक्रवार को मुंबई के जिम में वर्कआउट के दौरान हार्टअटैक आया था। भास्कर के सूत्रों के अनुसार सिद्धांत वर्कआउट करते हुए बेहोश हो गए थे। ट्रेनर और जिम में मौजूद लोगों ने उन्हें होश में लाने की कोशिश की, लेकिन जब उन्होंने रिस्पॉन्स नहीं किया तो तुरंत एंबुलेंस बुलाई गई थी।

एंबुलेंस से सिद्धांत सूर्यवंशी को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल ले जाया गया, जहां 1 घंटे के इलाज के बाद डॉक्टर्स ने उन्हें 12:31 पर मृत घोषित कर दिया। वे कुसुम, कसौटी जिंदगी की, कृष्णा-अर्जुन, जमीन से आसमान तक, क्या दिल में है, गृहस्थी जैसे कई टीवी शोज का हिस्सा रहे हैं। आखिरी बार इन्हें जिद्दी दिल माने ना शो में देखा गया था।

सिद्धांत की बॉडी फिलहाल कोकिलाबेन अस्पताल में रखी गई है। अस्पताल वालों ने ही ओशिवारा पुलिस स्टेशन में सिद्धांत के निधन की सूचना दी है। अस्पताल में पूछताछ के बाद पुलिस वन अबव जिम पहुंची जहां उन्हें हार्ट अटैक आया था। फिलहाल उनका ADR नहीं हुआ है। पुलिस ने लीगल प्रोसेस शुरू कर दी है।

12 नवंबर को होगा अंतिम संस्कार
सिद्धांत सूर्यवंशी का अंतिम संस्कार संभवतः कल यानी 12 नवंबर को विले पार्ले में स्थित पवन हंस हैलिपैड के पास हिंदु श्मशान घाट में होगा।

फिटनेस फ्रीक थे, फैंस को मोटिवेट करते थे
सिद्धांत सूर्यवंशी फिटनेस फ्रीक थे। वे रेगुलरली जिम जाया करते थे। वहीं, सोशल मीडिया पर अक्सर अपने वर्कआउट वीडियो शेयर कर फैंस को मोटिवेट करते रहते थे। शुक्रवार को इसी तरह जिम में वर्कआउट के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया, जिसने उनकी जान ले ली।

आनंद के नाम से भी फेमस थे सिद्धांत
सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का जन्म 15 दिसंबर 1975 को मुबंई में हुआ था। उन्होंने बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत की थी। सिद्धांत ने सीरियल 'कुसुम' से अपना टीवी डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने 'कसौटी जिंदगी की', 'कृष्णा अर्जुन', 'क्या दिल में है' जैसे कई पॉपुलर टीवी शोज में काम किया। सिद्धांत को आनंद सूर्यवंशी के नाम से भी जाना जाता है।