Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 पीएम मोदी ने बधाई दी, कहा- साथ मिलकर नई ऊंचाइयों को हासिल करेंगे

डबलिन। भारतवंशी लियो वराडकर यूरोपीय देश आयरलैंड के नए प्रधानमंत्री बन गए हैं। भारत के मुंबई में रहने वाले उनके पिता अशोक 1973 में आयरलैंड शिफ्ट हो गए थे। दूसरी बार प्रधानमंत्री पद संभालने के मौके पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है।

उन्होंने कहा कि लियो वराडकर को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बधाई। आयरलैंड के साथ ऐतिहासिक संबंधों, साझा संवैधानिक मूल्यों और बहुआयामी सहयोग को मैं बहुत महत्व देता हूं। दोनों देशों की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए साथ मिलकर काम करेंगे।

सबसे कम उम्र के आयरीश PM
43 साल के लियो आयरलैंड के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री हैं। ये उनका दूसरा कार्यकाल है। 2017 में 38 साल की उम्र में वो पहली बार प्रधानमंत्री बने थे। उनका ये कार्यकाल 2020 तक चला था। इतना ही नहीं वो आयरलैंड के पहले गे PM भी हैं। उनका जन्म 18 जनवरी 1979 को आयरलैंड की राजधानी डबलिन में हुआ था। उनकी मां मरियम का संबंध आयरलैंड से ही था।

2015 में किया था गे होने का ऐलान
आयरलैंड में 1993 तक समलैंगिकता को अपराध माना जाता था। 2013 में आयरलैंड ने एक जनमतसंग्रह करवाया जिसके बाद वहां 2015 के मई महीने में सेम सेक्स (समलैंगिक) शादी को मान्यता दी। इसके कुछ महीने पहले जनवरी 2015 में वराडकर खुलकर सामने आए और उन्होंने अपने समलैंगिक होने की बात पब्लिक की। उस वक्त वो हेल्थ मिनिस्टर थे।

कम उम्र से ही पॉलिटिक्स में इंटरेस्ट था
उन्होंने छात्र जीवन से ही राजनीति में कदम बढ़ा दिए थे। साल 2007 में वो डबलिन वेस्ट से फाइन गेल के टिकट पर चुनाव जीते और काउंसलर बने। उस वक्त वो केवल 24 साल के थे।

मां नर्स, पिता डॉक्टर थे
लियो की मां मरियम नर्स का काम करती थीं। उनके पिता अशोक भारतीय प्रवासी थे। वो पेशे से डॉक्टर थे और 1960 के दशक में इंग्लैंड की नेशनल हेल्थ सर्विस में काम करते थे। यहीं पर दोनों की मुलाकात हुई थी। अशोक महाराष्ट्र में सिंधुदुर्ग जिले के वराड गांव से थे और मुंबई में रहते थे।