Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

नामपेन्ह। कंबोडिया के एक कैसिनो में आग लगने से 19 लोगों की मौत हो गई। 30 लोग घायल बताए जा रहे हैं। आग इतनी भयानक थी कि उससे बचने के लिए लोग छत से कूदने लगे।

लोकल एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक, आग पॉयपेट के ग्रैंड डायमेंड सिटी होटल के कैसिनो में देर रात साढ़े 11 बजे लगी। ये कंबोडिया के बॉर्डर वाला इलाका है। हादसे के समय वहां करीब 400 लोग मौजूद थे।

आग के लगने की वजह पता नहीं
आग किन कारणों से लगी अभी तक इसका पता नहीं लग सका है। प्रशासन इसकी जांच में जुटा हुआ है। लोकल मीडिया के मुताबिक, इस होटल में काफी सारे लोग थाईलैंड के थे। न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक, घायल हुए कुछ लोगों को थाईलैंड के सा कोइओ प्रोविंस के अस्पताल में भेजा गया है।

थाईलैंड से कंबोडिया में जुआ खेलने आते हैं लोग
पॉयपेट कंबोडियो और थाईलैंड के बॉर्डर पर काफी मशहूर कस्बा है। जो अपने कैसिनो के लिए जाना जाता है। थाईलैंड में कैसिनो पर बैन होने के कारण वहां के काफी सारे लोग यहां गैर कानूनी तरीकों से जुआ खेलने के लिए आते हैं।