Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 भारत अब हर लिहाज से ताकतवर

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी मीडिया ने पहली बार भारत की खुलकर तारीफ करते हुए उसे ताकतवर देश बताया है। पाकिस्तानी मीडिया का कहना है कि ऐसे वक्त में जब यूक्रेन के मुद्दे को लेकर अमेरिका और रूस आमने-सामने हैं, तब यही दोनों देश भारत के साथ खड़े हैं। यह भारत की बेहतरीन डिप्लोमेसी भी है।

आमतौर पर भारत को लेकर पाकिस्तानी मीडिया का रुख निगेटिव ही रहता है। लिहाजा इतने खुले अंदाज में भारत की तारीफ वहां के मीडिया में एक बड़े शिफ्ट के तौर पर देखी जा सकती है।

पाकिस्तान के बड़े अंग्रेजी अखबार ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ में शहजाद चौधरी ने भारत के बारे में एडिटोरियल लिखा है। शहजाद पॉलिटिकल, सिक्योरिटी और डिफेंस एनालिस्ट हैं। चौधरी लिखते हैं कि रूस-यूक्रेन जंग को लेकर अमेरिका और रूस आमने सामने हैं। दुनिया को थर्ड वर्ल्ड वॉर का डर सता रहा है। इस तस्वीर का दूसरा पहलू पाकिस्तान के लिहाज से बेहद अहम है। यूक्रेन मसले पर अगर अमेरिका और रूस में ठनी है तो हमें ये भी देखना होगा कि यही दोनों देश भारत के साथ खड़े हैं। अगर यह कूटनीतिक तख्तापलट नहीं तो और क्या है। ये भी ध्यान रखना होगा कि पाकिस्तान वो देश है जो अमेरिका के लिए अहम गैर नाटो सहयोगी रहा है।