Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

पेरिस। दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला फ्रांसीसी नन ल्यूसिल रैंडन का मंगलवार को निधन हो गया। वह 118 साल की थीं और उन्होंने फ्रांस के टूलॉन शहर में अंतिम सांस ली। रैंडन के प्रवक्ता डेविड तावेल्ला ने बताया कि मंगलवार रात दो बजे उनका निधन हो गया, जिससे उनके चाहने वालों को बहुत दुख पहुंचा। हालांकि, रैंडन की यही इच्छा थी कि वह अपने प्यारे भाई से मिलें। उनके लिए यह आजादी है।

टूलॉन के मेयर ह्यूबर्ट फाल्को ने ट्विटर पर उनकी मृत्यु की पुष्टि की। उन्होंने लिखा, आज रात दुनिया की सबसे बुजुर्ग व्यक्ति का निधन हो गया। बहुत दुख और पीड़ा है।

पिछले साल 119 साल के केन तनाका की हुई थी मृत्यु
पिछले साल दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति जापान के केन तनाका की मृत्यु हुई थी। वह 119 साल के थे। तनाका की मृत्यु के बाद 118 वर्षीय सिस्टर ल्यूसिल रैंडन दुनिया की सबसे उम्रदराज व्यक्ति बन गईं थीं। उन्हें, सिस्टर आंद्रे के नाम से भी जाना जाता था। उनका जन्म 1904 में फ्रांसीसी शहर एल्स में हुआ था। रैंडन जब 19 साल की थी तब वह कैथोलिक बन गईं थीं। इसके आठ साल बाद वह नन बन गईं थीं।