Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 कहा- 2024 में होने वाले चुनाव चीन को उकसा सकते हैं

वॉशिंगटन। अमेरिका के 4-स्टार एयरफोर्स जनरल माइक मिनिहन ने आशंका जताई है कि अगले दो साल में अमेरिका और चीन के बीच युद्ध हो सकता है। अपने डिपार्टमेंट को 1 फरवरी के लिए लिखे एक मेमो में जनरल ने ये बात कही।

मिनिहन के विचार अमेरिकी डिफेंस मिनिस्ट्री के इरादे नहीं बताते हैं, लेकिन ताइवान पर लगातार कब्जा करने की कोशिश करता चीन और इस पर अमेरिकी सेना का रुख एक चिंता का विषय है।

मिनिहन ने कहा कि मुझे लगता है हम 2025 में चीन से युद्ध लड़ेंगे। मैं चाहता हूं कि ये आशंका गलत साबित हो, लेकिन अमेरिका और ताइवान दोनों 2024 में राष्ट्रपति चुनाव कराएंगे। इसके चलते चीन की तरफ से सैन्य कार्रवाई की जा सकती है। मिनिहन के मेमो पर बात करते हुए एक अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने कहा कि ये टिप्पणी चीन को लेकर अमेरिका की सोच या विचार नहीं बताती है।

ताइवान स्ट्रेट पर बढ़ रहीं चीनी सैन्य गतिविधियां
अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि ताइवान स्ट्रेट पर चीन की बढ़ती सैन्य गतिविधियों से उसके मंसूबे साफ दिखाई देते हैं। साथ ही चीन ने ताइवान पर पिछले कुछ सालों में डिप्लोमैटिक, मिलिट्री और इकोनॉमिक दबाव भी बढ़ा दिया है। ताइवान की सरकार के मुताबिक वो शांति चाहते हैं, लेकिन हमला होने पर वो अपनी रक्षा जरूर करेंगे।

महिलाओं को सेना में शामिल करेगा ताइवान
ताइवान ने चीन की घुसपैठ और युद्ध की तैयारियों को भांपते हुए अपनी तैयारी तेज कर दी है। इसके लिए ताइवान महिलाओं को रिजर्व फोर्स में शामिल कर पुरुषों की तरह मिलिट्री ट्रेनिंग देने जा रहा है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि वो इस साल की दूसरी तिमाही से 220 महिला सैनिकों को ट्रेनिंग देगा।