Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 फो‌र्ब्स ने जारी की 'अपना मुकाम खुद हासिल करने वालों' की सूची

न्यूयार्क। भारतीय मूल की चार महिलाएं फो‌र्ब्स की 'अपना मुकाम खुद हासिल करने वाली' 100 सबसे अमीर अमेरिकी महिलाओं की सूची में जगह बनाने में कामयाब रही हैं। इन चारों महिलाओं की कुल संपत्ति 4.06 अरब डॉलर है। जो महिलाएं सूची में जगह बनाने में कामयाब रही हैं, उसमें कंप्यूटर नेटवर्किंग फर्म अरिस्टा नेटव‌र्क्स की प्रेसिडेंट और सीईओ जयश्री उलाल, आईटी कंसल्टिंग और आउटसोर्सिंग फर्म सिन्टे की नीरजा सेठी, क्लाउड कंपनी कंफ्ल्यूएंट की मुख्य तकनीकी अधिकारी और सह संस्थापक नेहा नरखेड़े और पेप्सिको की पूर्व चेयरपर्सन इंद्रा नूई हैं।

शेयर बाजार में तेजी के कारण संपत्ति में हुई रिकॉर्ड बढ़ोतरी
फो‌र्ब्स ने कहा कि शेयर बाजार में तेजी के चलते इन 100 महिलाओं की संपत्ति रिकॉर्ड 124 अरब डालर पहुंच गई है जो एक साल पहले की तुलना में लगभग 12 प्रतिशत अधिक है। सूची में 15वें स्थान पर मौजूद जयश्री उलाल की कुल संपत्ति 2.4 अरब डालर है। अरिस्टा नेटव‌र्क्स 2008 में शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई थी और उलाल के पास कंपनी के कुल 2.4 प्रतिशत शेयर हैं। 2022 में अरिस्टा का राजस्व 4.4 अरब डालर रहा था।

जयश्री उलाल का नाम भी सूची में शामिल
उलाल क्लाउड कंफ्यूटिंग कंपनी स्नोफ्लेक के निदेशक मंडल में भी है। यह कंपनी सितंबर, 2020 में सूचीबद्ध हुई थी। 62 वर्षीय जयश्रीने सैन फ्रांसिस्को स्टेट यूनिवर्सिटी में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और सांता क्लारा यूनिवर्सिटी में इजीनियरिंग प्रबंधन का अध्ययन किया है।

सूची में25वें स्थान पर हैं नीरजा सेठी
सूची में 25वें स्थान पर मौजूद 68 वर्षीय नीरजा सेठी की कुल संपत्ति 99 करोड़ डालर है। नीरजा और उनके पति भरत देसाई ने इस कंपनी की 1980 में स्थापना की थी। 2018 में फ्रांस की आइटी फर्म एसई ने इसे 3.4 अरब डालर में खरीद लिया था। इस सौदे में सेठी को 51 करोड़ डालर मिले। नीरजा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर आफ आ‌र्ट्स/साइंस और मास्टर आफ बिजनेस एडिमिनिस्ट्रेशन किया है। वहीं, ओकलैंड यूनिवर्सिटी से मास्टर आफ साइंस की डिग्री हासिल की है।

50वें स्थान पर हैं नेहा नरखेड़े
38 वर्षीय नेहा नरखेड़े 52 करोड़ डालर की संपत्ति के साथ सूची में 50वें स्थान पर हैं।

77वें स्थान पर हैं इंद्रा नूई
पेप्सिका की पूर्व चेयरपर्सन और सीईओ इंद्रा नूई 35 करोड़ डालर के साथ सूची में 77वें स्थान पर हैं।