Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 ईज माय ट्रिप से यात्रा फिर शुरू कराने की अपील
0 कहा- हमारे रिश्ते राजनीति से परे

नई दिल्ली। भारत के साथ विवाद के बीच मालदीव की टूरिज्म बॉडी ने भारत की ईज माय ट्रिप कंपनी से मालदीव की यात्रा के लिए फिर से फ्लाइट बुकिंग शुरू करने की अपील की है। मालदीव एसोसिएशन ऑफ टूर एंड ट्रैवल ऑपरेटर्स (मटाटो) ने मंगलवार को कहा कि भारतीय हमारे लिए भाई-बहन जैसे हैं।

मटाटो ने कहा कि हम ईज माय ट्रिप से अपील करते हैं कि वो भारत को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान पर ध्यान न दें। यह बयान मालदीव के लोगों की भावनाओं को नहीं दर्शाता है। हम इसके लिए माफी मांगते हैं। ईज माय ट्रिप के सीईओ निशांत पिट्टी को एड्रेस करते हुए मालदीव के एसोसिएशन ने भारतीयों पर्यटकों की अहमियत भी बताई।

इस विवाद का देश की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ सकता है
मटाटो ने कहा कि भारत और मालदीव के बीच गहरी दोस्ती है। हमारे रिश्ते राजनीति से परे हैं। पर्यटन मालदीव के लोगों के जीवन का आधार है। यह सेक्टर हमारी जीडीपी में दो-तिहाई से ज्यादा का योगदान देता है। इस सेक्टर में मालदीव के करीब 44 हजार लोग काम करते हैं। इनकी आजीविका टूरिज्म पर ही आधारित है। इस विवाद की वजह से होने वाला नुकसान देश की अर्थव्यवस्था पर गलत असर डाल सकता है। एसोसिएशन ने आगे कहा कि भारतीय पर्यटक मालदीव के टूरिज्म सेक्टर की सफलता के लिए बेहद अहम हैं। पर्यटकों की बदौलत ही मालदीव में गेस्ट हाउस और दूसरी सुविधाएं देने वाले मीडियम स्केल बिजनेस आगे बढ़ पा रहे हैं। हम बातचीत और एक-दूसरी की मदद करने की भावना में विश्वास रखते हैं।

मटाटो ने कहा- गलतफहमी दूर करना चाहते हैं
अपने लेटर के आखिर में मटाटो ने लिखा कि हम दोनों देशों के बीच सकारात्मक भावनाओं को बढ़ावा देने और गलतफहमियों को दूर करने के लिए ईज माय ट्रिप से मालदीव के लिए सेवाएं फिर शुरू करने की अपील करते हैं। अपने टूरिज्म सेक्टर के जरिए हम क्षेत्र में शांति और विकास को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
दरअसल, पीएम मोदी हाल ही में लक्षद्वीप के दौरे पर गए थे। यहां के बीच पर उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। इस पर 7 जनवरी को मालदीव के तीन मंत्रियों ने टिप्पणी की थी। उन्होंने पीएम मोदी, भारत और इजराइल के साथ रिश्तों को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। इन सस्पेंड कर दिया दया था। इस बीच मालदीव की विपक्षी पार्टी के लीडर ने सस्पेंड किए गए तीनों मंत्रियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि भारत और मोदी विरोधी बातें मंत्रियों के पर्सनल व्यू हैं। ऐसे लोगों को सरकार में जगह नहीं मिलनी चाहिए।

भारत में ट्रेंड हुआ हैशटैग बायकॉट मालदीव
मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणियों के बाद भारत में हैशटैग बायकॉट मालद्वीव ट्रेंड करने लगा। कई सेलिब्रिटीज ने भी सोशल मीडिया पोस्ट पर लक्षद्वीप को खूबसूरत बताते हुए लोगों से यहां टूरिज्म को प्रमोट करने की अपील की। विवाद बढ़ने के बाद मालदीव सरकार ने तीन मंत्रियों को सस्पेंड कर दिया। इस बीच रविवार देर रात ईज माय ट्रिप ने मालदीव की सभी फ्लाइट्स बुकिंग सस्पेंड कर दी थी। कंपनी के को-फाउंडर निशांत पिट्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह जानकारी दी थी।

भारत मुसीबत में सबसे पहले मदद करता हैः एमएटीआई
वहीं मालदीव की टूरिज्म इंडस्ट्री (एमएटीआई) ने मंगलवार को भारत और पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई अपने मंत्रियों की अपमानजनक बयानबाजी की आलोचना की थी। एमएटीआई ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा था- भारत हमारा साझेदार है, मुसीबत के वक्त हमारी मदद के लिए सबसे पहले आगे आता है। मालदीव की टूरिज्म इंडस्ट्री में भारत सबसे बड़ा सहयोगी है। हम चाहते हैं कि ये साझेदारी सदियों तक बनी रहे। हम हर उस एक्शन की कड़ी निंदा करते हैं जिससे दोनों देशों के संबंध बिगड़ सकते हैं।