Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 कांग्रेस ने कहा- नतीजे चौंकाने वाले, सीएम नायब सैनी बोले- कांग्रेस का झूठ नहीं चला
चंडीगढ़/श्रीनगर। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजे के लिए मतगणना मंगलवार को हुई। हरियाणा में सारे एक्जिट पोल फेल हो गए। सत्तासीन भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हैट्रिक लगाई। हरियाणा में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। राज्य में ऐसा करने वाली वह पहली पार्टी होगी। राज्य की कुल 90 सीटों में से पार्टी ने 48 सीटें जीतकर बहुमत हासिल कर लिया। पिछले चुनाव की तुलना में इस बार भाजपा को 8 सीटों का फायदा हुआ है। वहीं जम्मू-कश्मीर में एक्जिट पोल के मुताबिक नेशनल कांफ्रेंस व कांग्रेस गठबंधन की जीत हुई। नेशनल कांफ्रेंस ने 42 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनीं, वहीं कांग्रेस को सिर्फ 6 सीटें ही मिली। यहां भाजपा को 29 सीटें ही मिल पाई, जबकि पीडीपी को करारा झटका लगा और 03 सीटों पर सिमट गई। वहीं अन्य के खाते में 9 सीटें आईं।

हरियाणा में जीत की आस लगाए बैठी कांग्रेस को करारा झटका लगा। यहां कांग्रेस 37 सीटें ही जीत पाई। कांग्रेस को भी इस चुनाव में 6 सीटों का फायदा हुआ है। यहां आईएनएलडी को 2 सीटें मिलीं, जबकि जेजेपी का सुपड़ा साफ हो गया। अन्य के खाते में 3 सीटें आई। मुख्यमंत्री नायब सैनी लाडवा और कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा गढ़ी-सांपला सीट से जीत गए हैं।

परिणाम के बाद कांग्रेस ने रिजल्ट को चौंकाने वाला बताया है। वहीं सीएम सैनी ने कहा कि जनता ने कांग्रेस के झूठ को नकार दिया है। भाजपा की बढ़त के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम नायब सिंह सैनी को फोन किया और जीत पर बधाई दी। इस बीच खबर आ रही है कि नई सरकार का शपथ ग्रहण दशहरा यानी 12 अक्टूबर को हो सकता है।

जम्मू-कश्मीर में आप ने खाता खोला
जम्मू-कश्मीर में आम आदमी पार्टी ने पहली बार जीत दर्ज की है। डोडा सीट से मेहराज मलिक ने भाजपा के गजय सिंह राणा को 4500 से ज्यादा वोटों से हराया। वहीं पीपुल्स कॉन्फ्रेंस को एक सीट पर जीत मिली। 7 पर निर्दलीय जीते। संसद पर हमले के आरोपी अफजल गुरु के भाई ऐजाज गुरु को सोपोर सीट पर 129 वोट मिले।
नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा- उमर अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के अगले मुख्यमंत्री होंगे। 11 या 12 अक्टूबर को शपथ ग्रहण हो सकता है। उमर अब्दुल्ला ने दो सीटों (बडगाम और गांदरबल) पर चुनाव लड़ा और दोनों पर पीजीपी कैंडिडेट को हराया।जम्मू-कश्मीर में 18 सितंबर से 1 अक्टूबर तक 3 फेज में 63.88% वोटिंग हुई थी।

डेढ़ घंटे में रुझान के बाद कांग्रेस के हाथ से निकल गई बाजी
मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई। रुझान आते ही कांग्रेस ने बढ़त बना ली थी और कुछ देर तक एक तरफा जीत की ओर थी। पार्टी ने 65 सीटों को छू लिया था। भाजपा कम होकर 17 सीटों पर आ गई थी, लेकिन 9:30 बजे भाजपा टक्कर में आई और दोनों पार्टियों में दो सीटों का अंतर रह गया। सुबह 9:44 बजे एक समय ऐसा भी आया, जब दोनों पार्टी 43-43 सीटों पर आ गईं। इसके बाद भाजपा 51 सीटों तक पहुंच गई। करीब 11 बजे से भाजपा की सीटें 47 से 51 के बीच रही। बाद में 48 सीटें हासिल की। हरियाणा में इस बार 67.90% वोटिंग हुई थी। पिछले चुनाव में 68.20% वोटिंग हुई थी।

हरियाणा के नतीजे (कुल 90 सीटें)
पार्टी         जीते   कुल          वोट प्रतिशत
भाजपा      48    48 (+08)  39.94
कांग्रेस       36    37 (+06) 39.09
आईएनएलडी 02   02 (+01) 04.14
अन्य          03  03 (-14)  11.64
----------------------------------------
जम्मू-कश्मीर के नतीजे (कुल 90 सीटें)
पार्टी      जीते    कुल          वोट प्रतिशत
एनसी    42     42(+25)   23.43
भाजपा    29    29 (+04)  25.64
कांग्रेस    06    06 (00)     11.97
पीडीपी    03    03 (-25)    08.87
अन्य     09    09 (+02)    26.58

 

tranding
tranding
tranding