Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 पंडरिया-कुकदूर मार्ग पर बैलेंस बिगड़ने से हुआ हादसा 

कवर्धा। कबीरधाम जिले में पंडरिया-कुकदूर मार्ग पर कुकदूर थाने के आगरपानी चांटा गांव में बेकाबू होकर एक बोरवेल-ट्रक 60 फीट गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में 5 मजदूरों की मौत हो गई, वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। गाड़ी में कुल 9 लोग सवार थे। ग्राम पंचायत आगरपानी के चाटा गांव के पास मोड़ में गाड़ी का बैलेंस बिगड़ने से हादसा हुआ। मामला कुकदूर थाना क्षेत्र का है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक हादसा सुबह 7.30 बजे हुआ। मध्यप्रदेश के शहडोल से बेमेतरा जा रहे बोरवेल ट्रक क्र. टीएन 88 डी 1702 ग्राम चांटा के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई गिर गया। स्थानीय लोगोंने घटना की सूचना थाने में दी। मौके पर पहुंची पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई। घटनास्थल पर ही 3 लोगों की मौत हो गई। घायल 6 लोगों को कुकदूर अस्पताल में भेजा गया, जहां 2 लोगों की और मौत हो गई। चालक हरिवलगन (तमिलनाडु) और वाहन मालिक किशोर तंगवेल (तमिलनाडु) है। ने ट्रक का मलबा हटाया तो देखा लोग दबे हुए मिले। ट्रक के नीचे दबे कुछ लोग बचाओ-बचाओ की आवाज लगाते हुए दिखाई दिए। घायलों को कुकदूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से उन्हें कवर्धा रेफर किया गया है। सीएम साय ने हादसे पर दुख जताया है और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं।

मृतकों के नाम
मृतकों में 4 लोग छत्तीसगढ़ के और एक तमिलनाडु का रहने वाला है। इनमें गजेंद्र राम (उम्र 30 वर्ष) कुनकुरी जशपुर, सुभाष राम (उम्र 25 वर्ष) कुनकुरी जशपुर, हरीश (उम्र 19 वर्ष) कुनकुरी जशपुर, देवधर (उम्र 45) जशपुर व राज तीर चूमगोड़ (50 वर्ष) तमिलनाडु शामिल हैं। 

ट्रक के नीचे दबे लोगों ने लगाई आवाज
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे, बोरवोल गाड़ी क्रमांक टीएन 88 डीएन 1702 शहडोल से बेमेतरा जा रही। तभी ट्रक ग्राम चांटा थाना कुकदूर के पास ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर घाटी में गिर गया, जिससे घटनास्थल पर 3 लोगों की मौत हो गई। 6 घायलों को कुकदूर अस्पताल भेजा गया था, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां दो घायलों ने दम तोड़ दिया। खाई में बड़े पत्थर होने की वजह से रेस्क्यू में दिक्कत आ रही थी। जानकारी के मुताबिक, ट्रक में बोरवेल खनन का सामान लदा था।

मुख्यमंत्री साय ने कवर्धा में सड़क दुर्घटना पर जताया शोक
0 घायलों की समुचित चिकित्सा एवं आवश्यक मदद के जिला प्रशासन को दिए निर्देश

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कवर्धा जिले के आगरपानी के पास हुई सड़क दुर्घटना में पांच लोगों के दुःखद निधन और चार अन्य के घायल होने पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने घायलों की समुचित चिकित्सा एवं आवश्यक मदद के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने दिवंगत आत्माओं को शांति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

tranding