Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 लखनऊ से महिला डॉक्टर गिरफ्तार, उसकी कार से AK–47 राइफल मिली
श्रीनगर/फरीदाबाद। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हरियाणा के फरीदाबाद से लखनऊ तक अभियान चलाकर 2900kg विस्फोटक (संदिग्ध अमोनियम नाइट्रेट) जब्त किया है। इस कार्रवाई में फरीदाबाद से डॉक्टर मुजम्मिल शकील और लखनऊ से महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद को गिरफ्तार किया गया है।

मुजम्मिल शकील के कमरे से रविवार को 360 किलो विस्फोटक और असाल्ट राइफल पकड़ी गई। सोमवार को शाहीन की कार से कश्मीर में एके-47 राइफल और जिंदा कारतूस और अन्य संदिग्ध सामग्री जब्त की गई है।

डॉक्टर मुजम्मिल फरीदाबाद की अलफलाह यूनिवर्सिटी में पढ़ाता था। यह पुलवामा के कोइल का रहने वाला है। डॉक्टर शाहीन उसकी गर्लफ्रेंड है। मुजम्मिल, डॉक्टर शाहीन की कार इस्तेमाल करता था। उसने फरीदाबाद के धौज गांव में 3 महीने पहले किराए पर कमरा लिया था। वह यहां रहता नहीं था, केवल सामान रखने के लिए कमरा लिया था।

इससे पहले 7 नवंबर को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सहारनपुर (यूपी) से डॉ. आदिल अहमद को गिरफ्तार किया था। वह अनंतनाग का रहने वाला है। आदिल अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में प्रैक्टिस करता था। उसने 2024 में वहां से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद वह सहारनपुर में प्रैक्टिस करने लगा।

जम्मू कश्मीर पुलिस ने सोमवार को बताया कि गिरफ्तार आतंकियों के कब्जे से अब तक कुल 2900 किलो आईईडी बनाने की सामग्री बरामद की गई है। यह मॉड्यूल जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम)  और अंसर गजवात-उल-हिंद (एजीयूएच)  जैसे प्रतिबंधित संगठनों से जुड़ा हुआ था। पुलिस ने बताया कि ये आरोपी विदेशी हैंडलर्स के निर्देश पर काम करते थे और सोशल मीडिया व एन्क्रिप्टेड चैनलों के जरिए आतंकी गतिविधियों को अंजाम देते थे।