Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 ट्रक का ब्रेक फेल होने से हादसा हुआ
पुणे। पुणे के बाहरी इलाके में नवले ब्रिज के पास गुरुवार शाम ट्रक का ब्रेक फेल होने से 20 से 25 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। ट्रक और कंटेनर के बीच में फंसी एक कार में आग लग गई। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई।

मरने वालों में 5 कार सवार थे। ट्रक और कंटेनर के ड्राइवरों की भी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, हादसा पुणे-नासिक हाईवे पर भोरगांव के पास हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह से कंटेनरों के बीच दब गई और आग लगने के कुछ सेकेंड में ही लपटों में घिर गई। मृतकों की पहचान की जा रही है। हादसे के बाद करीब एक घंटे तक हाईवे पर ट्रैफिक प्रभावित रहा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मृतकों के परिवार को 5-5 लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की है।

पुणे के बाहरी इलाके में नवले ब्रिज के पास गुरुवार शाम ट्रक का ब्रेक फेल होने से 20 से 25 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। ट्रक और कंटेनर के बीच में फंसी एक कार में आग लग गई। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई।

मरने वालों में 5 कार सवार थे। ट्रक और कंटेनर के ड्राइवरों की भी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, हादसा पुणे-नासिक हाईवे पर भोरगांव के पास हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह से कंटेनरों के बीच दब गई और आग लगने के कुछ सेकेंड में ही लपटों में घिर गई।

मृतकों की पहचान की जा रही है। हादसे के बाद करीब एक घंटे तक हाईवे पर ट्रैफिक प्रभावित रहा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मृतकों के परिवार को 5-5 लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की है।

 

tranding