Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नौसेना दिवस पर सभी नौसैनिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि भारतीय नौसेना हिम्मत और पक्के इरादे का दूसरा नाम है।
श्री मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि भारतीय नौसेना के सभी जवानों को नौसेना दिवस की शुभकामनाएं। हमारी नौसेना असाधारण हिम्मत और पक्के इरादे का दूसरा नाम है। वे हमारे तटों की रक्षा करते हैं और हमारे समुद्री हितों को बनाए रखते हैं। हाल के सालों में, हमारी नौसेना ने आत्मनिर्भरता और आधुनिकीकरण पर ध्यान दिया है। इससे हमारा सुरक्षा सिस्टम और मज़बूत हुआ है।
मैं इस साल की दिवाली कभी नहीं भूल सकता, जो मैंने आईएनएस विक्रांत पर नौसेना के जवानों के साथ मनाई थी। भारतीय नौसेना को उनके आने वाले सभी कामों के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएँ। 
उल्लेखनीय है कि हर वर्ष 04 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष नौसेना ने मुख्य समारोह तिरुवनंतपुरम के षणमुगम समुद्र तट पर आयोजित किया है।
तीनों सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को षणमुगम समुद्र तट पर नौसेना के युद्धपोतों के प्रदर्शन को देख था।