Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 तीन गांव खाली कराए गए
कोनसीमा। आंध्र प्रदेश के कोनसीमा जिले के राजोले इलाके में सोमवार को ओएनजीसी के एक तेल कुएं से भारी गैस रिसाव हुआ। घटना उस वक्त हुई, जब कुएं में मरम्मत का काम चल रहा था।
हालात को देखते हुए प्रशासन ने इरुसुमंदा और आसपास के तीन गांवों को एहतियातन खाली करा लिया। अभी किसी की मौत या घायल होने की सूचना नहीं है।

 हादसा कैसे हुआ 
जानकारी के मुताबिक, तेल कुएं से उत्पादन अस्थायी रूप से रोका गया था और मरम्मत की जा रही थी। इसी दौरान अचानक तेज ब्लास्ट हुआ और गैस व कच्चा तेल तेजी से ऊपर की ओर निकलने लगा। कुछ ही देर में गैस में आग लग गई और कुएं के पास ऊंची लपटें उठने लगीं। प्रशासन ने लाउडस्पीकर के जरिए लोगों से बिजली के स्विच बंद रखने, गैस चूल्हा न जलाने और किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का इस्तेमाल न करने की अपील की।