दुर्ग। दुर्ग के समोदा गांव में दो एकड़ खेत में अफीम की खेती को लेकर बड़ा बवाल मचा है। खेत के मालिक तथा भाजपा राइस मिल प्रकल्प के प्रदेश संयोजक विनायक चंद्राकर को पार्टी ने सस्पेंड कर दिया है।
इधर, पूर्व सीएम भूपेश बघेल शनिवार को सुबह अफ़ीम के खेत में पहुंच गए। इसके बाद भीड़ ने खेत में घुसने की कोशिश की तो पुलिस से टकराव के हालत बन गए। हालांकि हालत काबू में हैं। भूपेश बघेल ने पूरे खेत का जायजा लिया है और इसे आपराधिक कृत्य करार देते हुए तीखे राजनैतिक हमले भी किए हैं।