Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया संकट के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार शाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की और इस दौरान दोनों नेताओं ने होरमुज जलडमरूमध्य सहित इस वैश्विक संकट के सभी पहलुओं पर सार्थक चर्चा की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया पर कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने उनसे बात की है और उन्होंने पश्चिम एशिया की स्थिति पर सार्थक चर्चा की।
श्री मोदी ने एक्स पर श्री ट्रंप के साथ अपनी बातचीत के बारे में कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप से कॉल प्राप्त हुआ और पश्चिम एशिया की स्थिति पर उपयोगी विचार-विमर्श हुआ। भारत तनाव कम करने और यथाशीघ्र शांति बहाल करने का समर्थन करता है। होरमुज़ जलडमरूमध्य का खुला, सुरक्षित और सुगम बने रहना पूरे विश्व के लिए आवश्यक है। हमने शांति और स्थिरता के प्रयासों के संबंध में संपर्क में बने रहने पर सहमति व्यक्त की। 
इससे पहले भारत में अमेरिकी राजदूत सर्गियो गोर ने भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दोनों नेताओं के बीच बातचीत की पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा की।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अभी प्रधानमंत्री मोदी से बात की। उन्होंने पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की, जिसमें होरमुज़ जलडमरूमध्य को खुला बनाए रखने के महत्व भी बातचीत हुई।  विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने भी सोमवार शाम अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो के साथ पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात की थी। दोनों ने इस संकट के अंतरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था पर प्रभाव पर भी चर्चा की। उन्होंने विशेष रूप से ऊर्जा सुरक्षा संबंधी चिंताओं पर बात की।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री पश्चिम एशिया की स्थिति पर वैश्विक नेताओं के साथ निरंतर बातचीत कर रहे हैं।