Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 कई मलबे में दबे, फैक्ट्री 30 मजदूर काम कर रहे थे
विरुधुनगर/चेन्नई। तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में रविवार को एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका हुआ। यहां एक पटाखा यूनिट में हुए धमाके ने इतना विकराल रूप ले लिया कि देखते ही देखते पास की चार अन्य यूनिट्स भी आग की चपेट में आ गईं। पुलिस के मुताबिक हादसे में अब तक 18 लोगों की मौत हो गई है। हादसे के समय फैक्ट्री में 30 मजदूर काम कर रहे थे। 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनमें तीन महिलाएं हैं, जो करीब 60 प्रतिशत तक झुलस गई हैं। कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

हादसे के दौरान विस्फोट इतना जबरदस्त था कि इसकी गूंज कई किलोमीटर तक सुनी गई। कट्टनारपट्टी स्थित इस क्रैकर यूनिट में धमाके के बाद आसपास की इमारतों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। कई घरों की दीवारों में दरारें आ गईं और खिड़कियों के कांच टूट गए। हादसे के तुरंत बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-बधर भागने लगे। 
दमकल और रेस्क्यू टीमें कई घंटों से आग बुझाने और मलबा हटाने में जुटी हैं। धमाके के बाद भी पटाखे फूटते रहे, जिससे रेस्क्यू में दिक्कत आई। शुरुआती जांच में सामने आया कि विस्फोट फैक्ट्री के सामने वाले हिस्से में हुआ है, जहां मजदूर कच्चे सामान के साथ काम कर रहे थे।

रेस्क्यू ऑपरेशन और प्रशासन की मुस्तैदी
घटना की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग, पुलिस और आपदा राहत टीमों ने मोर्चा संभाल लिया है। मलबे को हटाने के लिए भारी मशीनरी का उपयोग किया जा रहा है, ताकि दबे हुए लोगों को निकाला जा सके। प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। 

सीएम स्टालिन ने जताया शोक
हादसे के बाद तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने एक्स पर लिखा कि मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मंत्रियों को तुरंत घटनास्थल पर जाने के लिए कहा है। साथ ही जिला कलेक्टर से बात कर सभी जरूरी सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए।

क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के मुताबिक कट्टनार पट्टी में एक पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ। इस फैक्ट्री में फैंसी पटाखे बनते हैं। इस फैक्ट्री के मालिक गोविंदनाल्लूर के रहने वाले मुथु मानिकम हैं। रविवार दोपहर, फैक्ट्री में उस समय एक धमाका हो गया जब मजदूर पटाखों की लड़ियां पिरोने का काम कर रहे थे। घटना में घायल लोगों को इलाज के लिए विरुधुनगर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। 

6 दिन पहले भी धमाके में दो लोगों की मौत हुई थी
इससे पहले 13 अप्रैल को विरुधुनगर सत्तूर के पास सथिरापट्टी इलाके में एक पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ था। इसमें दो मजदूर की मौत हो गई थी। पांडी नाम के मजदूर की मौके पर झुलसने से मौत हो गई थी। वहीं अस्पताल में इलाज के दौरान करुप्पासामी (33) की मौत हो गई।

tranding
tranding
tranding