Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 मनेंद्रगढ़ में नालियों का पानी घरों में घुसा
0 चारामा में नेशनल हाइवे पर भरा पानी

रायपुर/दुर्ग-भिलाई/बिलासपुर/चरामा/पेंड्रा/मनेंद्रगढ़। प्रदेश में अचानक मौसम बदलने से मंगलवार शाम को कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। रायपुर, भिलाई, कोरबा और रायगढ़ में भी शाम को अचानक मौसम बदला और जोरदार बारिश हुई। कांकेर के चारामा में मूसलाधार बारिश से नेशनल हाइवे 30 पर पानी भर गया। इस दौरान कुछ घंटे के लिए बिजली बंद रही।

गरियाबंद और जीपीएम जिले में बारिश होने से गर्मी से राहत मिली है, लेकिन पेंड्रा क्षेत्र में बिजली चली गई। यहां आंधी से गौरेला ओवरब्रिज के पास कई पेड़ टूटकर गिर गए। मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में बारिश का पानी लोगों के घर में घुस गया।

बता दें कि मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। लोगों को खराब मौसम के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों और खुले मैदानों से दूर रहने की सलाह दी है।

2 से 3 डिग्री गिर सकता है पारा
राहत की बात यह है कि इसी खराब मौसम के चलते अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक लुढ़क सकता है, जिससे तपिश से थोड़ी निजात मिलेगी। बीते 24 घंटों का हाल देखें तो राजनांदगांव 44 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया।

इन जिलों में बारिश से असर की संभावना
दुर्ग संभागः दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम जिलों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

बस्तर संभागः बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव और कांकेर में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ इलाकों में बिजली गिरने की भी आशंका है।

रायपुर संभागः रायपुर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद और बलौदाबाजार में हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाएं और बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया गया है।

बिलासपुर संभागः जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, मुंगेली और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और बारिश होने की संभावना है।

सरगुजा संभागः सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों में भी गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है।

tranding
tranding