Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 विश्वदीप को बीजापुर की जिम्मेदारी, पुष्पा साहू की कोरिया में नियुक्ति
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने 43 आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां की हैं। कई अहम विभागों के प्रमुख बदले गए हैं और 7 जिलों में नए कलेक्टरों की तैनाती की गई है। जारी आदेश के अनुसार, अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का प्रभार दिया गया है, जबकि मनोज कुमार पिंगुआ को वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

निहारिका बारिक को गृह एवं जेल विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। शहला निगार को महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ समाज कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

सचिव स्तर पर भी बड़े बदलाव किए गए हैं। डॉ. रोहित यादव को वित्त विभाग, कमलप्रीत सिंह को स्कूल शिक्षा विभाग और परदेशी सिद्धार्थ कोमल को कृषि विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सारांश मित्तर को क्रेडा का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाते हुए ऊर्जा विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

कोरिया में पुष्पा साहू, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में संतन देवी जांगड़े, सूरजपुर में रेना जमील और बीजापुर में विश्वदीप को नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पद्मिनी भोई साहू को कलेक्टर बनाया गया है।

अफसरों की सूची
ऋचा शर्मा- अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास+ डीजी एसआईआरडी विकास आयुक्त, मनोज कुमार पिंगुमा- अपर मुख्य सचिव वन एवं जलवायु परिवर्तन, सुबोध कुमार सिंह - प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं चैयरमैन पावर कंपनीज (अतिरिक्त), निहारिका बारिक - प्रमुख सचिव गृह एवं जेल, शहला निगार - प्रमुख सचिव महिला एवं बाल विकास समाज कल्याण (अतिरिक्त), डॉ. रोहित यादव - सचिव वित्त एवं जनसंपर्क (अतिरिक्त), डॉ. कमलप्रीत सिंह - सचिव स्कूल शिक्षा, परदेशी सिद्धार्थ कोमल - सचिव कृषि एवं कृषि उत्पादन आयुक्त, रीना कंगाले - सचिव खाद्य एवं वाणिज्यिक कर (आबकारी अतिरिक्त), अविनाश चंपावत - सचिव सामान्य प्रशासन एवं उच्च शिक्षा (अतिरिक्त), मुकेश कुमार बंसल - सचिव वाणिज्यिक कर एवं पीडब्ल्यूडी एवं विमानन एवं सीएम सचिवालय (अतिरिक्त), आर. संगीता - सचिव नगरीय प्रशासन,  अंकित आनंद - सचिव आवास एवं पर्यावरण (पंजीयन प्रभार हटाया गया), भुवनेश यादव - सचिव योजना एवं वाणिज्यिक कर (पंजीयन अतिरिक्त), एस. भारतीदासन - सचिव पर्यटन एवं संस्कृति एवं धार्मिक न्यास, शम्मी आबिदी - सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, बसवराजू एस. - सचिव कौशल विकास, कैसर अब्दुल हक - मिशन संचालक जल जीवन मिशन (अतिरिक्त), राजेश सिंह राणा - सचिव ग्रामोद्योग एवं एमडी हस्तकरघा, महादेव कावरे - आयुक्त सहकारिता, श्याम लाल धावडे़ - आयुक्त रायपुर संभाग, सारांश मित्तर - सीईओ क्रेडा + सचिव ऊर्जा (अतिरिता), पदुम सिंह एल्मा - आयुक्त आबकारी, संजीव कुमार झा - एमडी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (अतिरिक्त), रणबीर शर्मा - संचालक समाज कल्याण, पुष्पा साहू - कलेक्टर कोरिया, राजेंद्र कुमार कटारा - विशेष सचिव स्वास्थ्य एवं आयुष, संतोष देवांगन - कलेक्टर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, एस. जयवर्धन - संचालक कोष एवं लेखा, प्रभात मलिक - संयुक्त सचिव सीएम एवं उद्योग एवं विमानन, डी. राहुल वेंकट - आयुक्त आदिम जाति एवं सचिव पीएससी, चंदन संजय त्रिपाठी - कलेक्टर बलरामपुर, रोक्तिमा बादव - आयुक्त उच्च शिक्षा, लीना मण्डावी - एमडी खादी बोर्ड, संतन देवी जांगड़े, कलेक्टर एमसीबी (मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर), डॉ. संजय कन्नौजे - संचालक संस्कृति, पद्मिनी भोई साहू - कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़, संबित मिश्रा - आयुक्त नगर निगम रायपुर, रेना जमील - कलेक्टर सूरजपुर, विश्वदीप - कलेक्टर बौजापुर, रीता यादव - सचिव माध्यमिक शिक्षा मंडल, ऋषभ पाराशर - संचालक बजट एवं स्थानीय निधि (अतिरिक्त) और मयंक अग्रवाल - सीईओ चिप्स बनाए गए हैं।