Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 48 घंटे पहले आईएएस पुष्पा साहू को मिली थी जिम्मेदारी 
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने आईएएस तबादला सूची जारी होने के महज 48 घंटे बाद ही कोरिया कलेक्टर की पोस्टिंग बदल दी है। 6 मई को जारी ट्रांसफर आदेश में 2012 बैच की आईएएस पुष्पा साहू को कोरिया जिले का नया कलेक्टर बनाया गया था, लेकिन ज्वाइनिंग से पहले ही उनको हटा दिया गया है।

अब नए आदेश के मुताबिक, पुष्पा साहू को फिर से सचिव, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं उनकी जगह 2016 बैच की आईएएस रोक्तिमा यादव को कोरिया जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

बुधवार को जारी आदेश में रोक्तिमा यादव को राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान का प्रभार सौंपा गया था। लेकिन उनके कलेक्टर बनने के बाद 2019 बैच की आईएएस रीता यादव को ये जिम्मेदारी दी गई है।

 इस संबंध में आईएएस पुष्पा साहू ने बताया कि उन्होंने पारिवारिक और स्वास्थ्य कारणों से आवेदन दिया था कि उनकी पोस्टिंग बदली जाए, जिसे स्वीकार कर लिया गया। 

 

tranding