Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 बचने के लिए बाथरूम में छिपे, दम घुटा, एसी में ब्लास्ट से हादसा
लखनऊ। उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार दोपहर 1:30 बजे एक बिजनेस काम्पलेक्स स्थित कोचिंग सेंटर में आग लग गई। हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 3 महिलाएं और 12 पुरुष हैं। मृतकों में ज्यादातर 20 से 30 साल के स्टूडेंट्स हैं।

जिस बिल्डिंग में आग लगी, वह अलीगंज इलाके में है। बेसमेंट, ग्राउंड और पहले फ्लोर पर पेट शॉप और क्लीनिक है। दूसरे फ्लोर पर लर्निंग स्पेस नाम की कोचिंग और हेड हॉपर स्टूडियो है, जिसमें 3डी आर्ट प्रोडक्शन और गेम एसेट आउटसोर्सिंग का काम होता है।

जानकारी के मुताबिक, आग फैलने के बाद दूसरे फ्लोर पर चल रही कोचिंग में छात्रों ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया था। जान बचाने के लिए जयंत नाम का एक बच्चा पहले फ्लोर से कूद गया, वहीं 5 लोग तारों के सहारे लटककर नीचे उतरे।

सूत्रों के अनुसार आग दूसरी मंज़िल पर एक कोचिंग इंस्टीट्यूट और एक अन्य सेंटर में लगी। आग लगने पर छात्र बाथरूम में बंद हो गये थे। एक छात्र ने जान बचाने के लिए पहली मंज़िल से छलांग लगायी, लेकिन वह नीचे ग्रिल पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

मौके पर फायर ब्रिगेड की करीब 10 गाड़ियां मौजूद हैं। आग बुझाने के लिए हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जा रहा है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें भी मौके पहुंच गयी हैं। अग्निशमन कर्मियों ने इमारत की पिछली दीवार तोड़ दी है, जिसके ज़रिए शवों को बाहर निकाला जा रहा है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि करीब 10 लोग अभी भी अंदर फंसे हुए हैं। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और प्रमुख सचिव (गृह) संजय प्रसाद मौके पर पहुंच गये हैं। करीब 14 एम्बुलेंस बुलाई गई हैं। 
आग अलीगंज इलाके की उस इमारत में लगी जिसमें बेसमेंट, ग्राउंड और पहली मंज़िल पर एक पेट शॉप और एक क्लिनिक है। दूसरी मंज़िल पर 'लर्निंग स्पेस' नाम की लाइब्रेरी (कोचिंग के लिए) और 'हेड हॉपर स्टूडियो' है, जो थ्रीडी आर्ट प्रोडक्शन और गेम एसेट आउटसोर्सिंग का काम करता है।

एसी शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
मंत्री एके शर्मा ने बताया- बेसमेंट में लगे एसी में ब्लास्ट हुआ, जिससे आग लगी और धुआं फैल गया। फायर ब्रिगेड की करीब 19 गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू में जुटी रही। फायरकर्मियों ने बिल्डिंग की पीछे की दीवार को तोड़ा, जिससे शव निकाले हैं।

एंबुलेंस कम पड़ीं, डिप्टी सीएम पाठक रो पड़े
घटनास्थल पर मृतकों और घायलों के लिए एम्बुलेंस कम पड़ गई थीं। मौके पर मौजूद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक इस मंजर को देखकर रो पड़े। उन्होंने कहा- मैंने अपनी आंखों के सामने लाशें निकलती देखी हैं।

सीएम योगी बोले- जिम्मेदार अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा
सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्रॉमा सेंटर में मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। कहा- इस घटना में जिम्मेदार किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा। योगी घटनास्थल भी पहुंचे थे। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी दिल्ली से लखनऊ आ रहे हैं।

आग लगने पर ऑटोमैटिक लॉक नहीं खुला
हादसे में सुखमणि (23) की मौत हो हुई है। उनके दोस्त यश ने बताया- सुखमणि 3डी एनीमेशन के ऑफिस में चार साल से नौकरी कर रहे थे। ऑफिस में करीब 40 लोग काम करते हैं। ऑफिस का मुख्य गेट थंब इंप्रेशन से खुलता था। आग फैलने के बाद गेट ऑटोमैटिक लॉक था। उसे खोलने में देरी हुई। जिसकी वजह से हादसा और ज्यादा गंभीर हो गया।

वीरेंद्र शुक्ला की इमारत, नक्शा धीरेंद्र और सुरेंद्र शुक्ला के नाम से पास
बताया जा रहा है इमारत वीरेंद्र शुक्ला की जमीन पर है। वे सीतापुर रोड पर गोविंदपुरम में स्थित रामेश्वरम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (आरआईटीएम) कॉलेज के मालिक हैं। इमारत का आवासीय नक्शा वीरेंद्र शुक्ला, धीरेंद्र शुक्ला और सुरेंद्र शुक्ला के नाम से पास हुआ था। 2014 में कमर्शियल बना दिया था। नगर निगम 2022 से कमर्शियल टैक्स ले रहा था। तत्कालीन अफसरों और इंजीनियरों पर कार्रवाई करने के लिए लिस्ट तैयार कर ली गई है। 16 आरोपी हैं। शुरुआती जांच के मुताबिक, इमारत में इमरजेंसी एग्जिट नहीं था। इसलिए लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।

 

tranding
tranding
tranding