0 गृह (पुलिस) विभाग ने जारी किया आदेश
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शुक्रवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला आदेश जारी किया। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार कुल 24 आईपीएस अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। फेरबदल में एक आईजी रेंज, कई डीआईजी, एआईजी और 12 जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) को बदला गया है।
सबसे महत्वपूर्ण बदलाव में आईपीएस अजय कुमार यादव को राजनांदगांव रेंज का पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) बनाया गया है। वहीं अब तक राजनांदगांव रेंज के आईजी रहे बालाजी राव सोमावर को पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर में पदस्थ किया गया है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ शस्त्र बल आईजी प्रशांत कुमार अग्रवाल को पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। जिलों में भी व्यापक बदलाव करते हुए दंतेवाड़ा, कोरिया, धमतरी, बलौदाबाजार-भाटापारा, बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर, बलोद, सूरजपुर, कबीरधाम और सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षकों की नई पदस्थापना की गई है।
किस आईपीएस को कहां मिली नई पदस्थापना
आईपीएस अजय कुमार यादव बने आईजी, राजनांदगांव रेंज। आईपीएस बालाजी राव सोमावर को पुलिस मुख्यालय भेजा गया। आईपीएस प्रशांत कुमार अग्रवाल आईजी पुलिस मुख्यालय में पदस्थ। आईपीएस प्रशांत कुमार ठाकुर पुलिस डीआईजी पुलिस मुख्यालय में पदस्थ। आईपीएस रामकृष्ण साहू डीआईजी पुलिस मुख्यालय में पदस्थ। आईपीएस धर्मेंद्र छेवई सेनानी आठवीं वाहिनी छसबल राजनांदगांव में पदस्थ। आईपीएस श्वेता राजमणी डीआईजी छसबल जगदलपुर में पदस्थ। आईपीएस राजेश कुकरेजा डीआईजी पुलिस मुख्यालय में पदस्थ। आईपीएस भावना गुप्ता सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय में पदस्थ। आईपीएस चंद्रमोहन सिंह बने दंतेवाड़ा के नए एसपी। आईपीएस रवि कुमार कुर्रे सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय में पदस्थ। आईपीएस सूरज सिंह परिहार सेनानी चौथी छसबल माना रायपुर में पदस्थ। आईपीएस त्रिलोक बंसल बेमेतरा के नए एसपी। आईपीएस सुनील शर्मा को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का नया एसपी नियुक्त किया गया। आईपीएस जितेंद्र कुमार यादव को कबीरधाम का एसपी बनाया गया।
आईपीएस चव्हाण किरण गंगाराम को बलोद एसपी बनाया गया। आईपीएस योगेश कुमार पटेल को सूरजपुर एसपी बनाया गया। आईपीएस राय गौरव रामप्रवेश को बलौदाबाजार-भाटापारा एसपी की जिम्मेदारी मिली है। आईपीएस उमेश प्रसाद गुप्ता बीजापुर के एसपी होंगे। आईपीएस मयंक गुर्जर को सुकमा का एसपी बनाया गया। आईपीएस संदीप कुमार पटेल नारायणपुर के एसपी नियुक्त किए गए। आईपीएस राॅबिन्सन गुरिया पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) रायपुर नगरीय। आईपीएस भावना पांडेय को धमतरी का एसपी बनाया गया।
आईपीएस हरीश राठौर कोरिया के नए एसपी होंगे।


