0 ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स का रंगारंग समापन
0 भारत 13 स्वर्ण, 17 रजत व 9 कांस्य समेत कुल 39 पदक जीतकर मेडल टैली में चौथे स्थान पर
0 क्लोजिंग सेरेमनी में सिंगर शंकर महादेवन ने परफॉर्म किया
ग्लास्गो। ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का रविवार को समाप्त हो गया। भारत गेम्स में 13 स्वर्ण, 17 रजत व 9 कांस्य समेत कुल 39 पदक जीतकर मेडल टैली में चौथे स्थान पर है। वहीं आस्ट्रेलिया 70 स्वर्ण, 44 रजत व 56 कांस्य समेत कुल 170 पदकों के साथ पदक तालिका में टॉप पर रहा।
क्लोजिंग सेरेमनी में सिंगर शंकर महादेवन ने परफॉर्म किया। इसी दौरान 2030 गेम्स के मेजबान भारत को बैटन (मशाल) पास किया गया। गेम्स में पहली बार सभी 74 देशों को बैटन दिया गया। इससे पहले सिर्फ मेजबान देश को बैटन पास किया जाता था। क्लोजिंग सेरेमनी ग्लासगो की ‘ओवो हाइड्रो एरिना’ में शुरु हुई। शो का मेन थीम कनेक्शन रहा। यानी 74 कॉमनवेल्थ देशों को जोड़ना और एथलीट्स को, ग्लासगो के लोगों को थैंक्यू कहना। समारोह में स्कॉटलैंड की रॉक बैंड ‘सिम्पल माइंड्स’, लोकल आर्टिस्ट कैमी बर्न्स, बेम्ज और सैंडी थोम ने स्कॉटलैंड को ट्रिब्यूट दिया।
2030 में गेम्स के 100 साल पूरे होंगे
2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स अपने 100 साल पूरा करेगा। पहला एडिशन 1930 में कनाडा के हैमिल्टन शहर में हुआ था। भारत दूसरी बार गेम्स की मेजबानी करेगा। 2010 का गेम्स भारत के दिल्ली में खेला गया था। इसमें ऑस्ट्रेलिया ने सबसे ज्यादा 5 बार गेम्स की मेजबानी की है। कनाडा और स्कॉटलैंड में 4 बार टूर्नामेंट खेला गया।
आखिरी दिन भारत को लगा झटका
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के आखिरी दिन भारत को जूडो में झटका लगा। यश-अवतार सिंह हारकर मेडल की रेस से बाहर हो गए। साइक्लिंग में भी भारत को निराशा मिली। ट्रैक साइक्लिंग में पुरुषों की 1000 मीटर इवेंट में रोनाल्डो सिंह लैतोनजाम भी बाहर हो गए। वे 20वें स्थान पर रहे।
पदक तालिका
देश स्वर्ण रजत कांस्य कुल
आस्ट्रेलिया 70 44 56 170
इंग्लैंड 29 45 36 110
कनाडा 19 20 23 62
भारत 13 17 09 39