Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

नई दिल्ली। भारत, ब्राजील, रूस और चीन के साथ 2006 में शुरु हुए ब्रिक सहयोग के दो दशक पूरे होने के अवसर पर शनिवार को यहां 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर दो स्मारक डाक टिकट जारी किये गये। स्मारक डाक टिकटों पर 'ब्रिक्स : सहयोग के दो दशक, 2006- 2026' अंकित है। ये टिकट भारत की 2026 की ब्रिक्स अध्यक्षता की प्राथमिकताओं 'लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण' को दर्शाते हैं। एक टिकट आपसी सम्मान, समझ और एकजुटता की भावना को, जबकि दूसरा 'मानवता प्रथम' और जन-केंद्रित दृष्टिकोण को प्रदर्शित करता है।