Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 शेफाली वर्मा जितने रन भी नहीं बना सकी पूरी बांग्लादेश टीम 
 
आइची/नगोया।  भारत ने एशियन गेम्स के विमेंस क्रिकेट सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 114 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली। भारत ने शेफाली वर्मा के नाबाद शतक की मदद से 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की पूरी टीम 15.4 ओवर में 81 रन पर ऑलआउट हो गई। यानी टीम अकेली शेफाली के स्कोर से 19 रन पीछे रह गई।

रविवार को शेफाली ने 49 गेंदों पर नाबाद 100 रन की पारी खेली। उन्होंने 9 चौके और 3 छक्के लगाए। हरमनप्रीत कौर के साथ तीसरे विकेट के लिए 94 रन की साझेदारी की। गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा और नंदनी शर्मा ने 3-3 विकेट लिए, जबकि श्री चरणी को 2 विकेट मिले। अब 22 सितंबर को फाइनल में भारत का सामना श्रीलंका से होगा।


मंधाना विमेंस टी-20 इंटरनेशनल की टॉप स्कोरर
स्मृति मंधाना 19 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हुईं। इस दौरान मंधाना विमेंस टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज भी बन गईं। उनके नाम अब 4,788 रन हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स (4,758 रन) को पीछे छोड़ा।


दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत- शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, भारती फुलमाली, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमालिनी, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, नंदनी शर्मा और क्रांति गौड़।

बांग्लादेश: दिलारा अख्तर, जुआरिया फिरदौस, शोभना मुस्तारी, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), शोर्ना अख्तर, शर्मिन अख्तर, शांजिदा अख्तर मेघला, राबेया खान, नाहिदा अख्तर, मारुफा अख्तर और सुल्ताना खातून।