Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 भारतीय महिला टीम 11 व जिम्बाब्वे की टीम 12 अक्टूबर को पहुंचेगी रायपुर

0 तीनों मैच शाम 7 बजे से शुरू होंगे

रायपुर। राजधानी रायपुर में क्रिकेट प्रेमियों को अंतरराष्ट्रीय महिला टी-20 क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा। नया रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 16, 18 और 20 अक्टूबर को भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच तीन टी-20 मैच खेले जाएंगे। तीनों मैच शाम 7 बजे से शुरू होंगे। इन मैचों के लिए टिकटों की बिक्री 12 अक्टूबर को शाम 4 बजे से शुरू होगी।

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के डायरेक्टर विजय शाह ने शुक्रवार को मैच की तैयारियों की जानकारी बताया कि आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मैच देखने के लिए दर्शकों को अलग-अलग श्रेणियों में टिकट उपलब्ध होंगे। लोअर स्टैंड के स्टैंड नंबर 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8 और 9 के टिकट की कीमत 250 रुपए रखी गई है। वहीं, तीनों मैच देखने के इच्छुक दर्शकों के लिए 499 रुपए का सीरीज टिकट उपलब्ध होगा। इसके अलावा दो टिकटों के कॉम्बो की कीमत 350 रुपए बताई गई है।

प्लैटिनम से कॉर्पोरेट तक टिकटों की कीमत
आयोजकों की ओर से टिकटों की अलग-अलग श्रेणियां और उनकी कीमतें निर्धारित की गई हैं। लोअर स्टैंड: 250 रुपए, दो टिकटों का कॉम्बो: 350 रुपए, तीनों मैचों का सीरीज टिकट: 499 रुपए, सिल्वर: 2,000 रुपए, गोल्ड: 2,500 रुपए, प्लैटिनम: 3,500 रुपए, 
सिंगल कॉर्पोरेट टिकट: 3,500 रुपए व कॉर्पोरेट टिकट: 70,000 रुपए है। 

पूरी तरह डिजिटल होगी टिकट व्यवस्था
दर्शकों को मैच देखने के लिए फिजिकल टिकट लेने की जरूरत नहीं होगी। टिकट पूरी तरह डिजिटल होंगे। टिकट के क्यूआर कोड को स्टेडियम के प्रवेश द्वार पर स्कैन कराने के बाद दर्शकों को एंट्री मिलेगी। एक व्यक्ति एक आईडी से एक बार में अधिकतम छह टिकट बुक कर सकेगा। टिकटों की बिक्री 12 अक्टूबर को शाम 4 बजे से शुरू होगी।

ग्राउंड वाटर मामले में मिली क्लीयरेंस, स्टेडियम में लगा एसटीपी
स्टेडियम में मैचों के आयोजन को लेकर ग्राउंड वाटर के उपयोग से जुड़ा एनजीटी प्रकरण भी चर्चा में रहा है। इसकी जानकारी देते हुए श्री शाह ने बताया कि मैच आयोजित करने के लिए न्यायालय से क्लीयरेंस मिल गई है। इसके साथ ही स्टेडियम में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) स्थापित किया गया है। ग्राउंड वाटर के उपयोग पर निगरानी रखने के लिए फ्लो मीटर भी लगाया गया है। इससे स्टेडियम में इस्तेमाल किए जा रहे पानी की मात्रा का पता लगाया जा सकेगा।

tranding