Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 ब्लास्ट के बाद विदेश भागे, फिर फर्जी पासपोर्ट से वापस आए

अहमदाबाद। गुजरात के आतंकवाद निरोधी दस्ते ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी और 1993 मुंबई धमाकों के वांटेड 4 आरोपियों को अहमदाबाद से पकड़ा है। मुंबई बम धमाकों के बाद ये सभी आरोपी विदेश भागने में कामयाब रहे थे और फर्जी पासपोर्ट पर अहमदाबाद आए थे। गुजरात एटीएस ने अबू बकर, यूसुफ भटाका, शोएब बाबा और सैयद कुरैशी को पकड़ने में कामयाबी पाई है। इस संबंध में इंटेलिजेंस इनपुट मिलने पर गुजरात एटीएस ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास पकड़े गए
एटीएस से मिली जानकारी के अनुसार चारों आरोपी फर्जी पासपोर्ट के जरिए एक देश से दूसरे देश में घूम रहे थे। कुछ समय पहले इन चारों के दुबई में होने का जानकारी मिली थी। चारों फर्जी पासपोर्ट के साथ अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचे थे, जहां पहले से ही ATS इनका इंतजार कर रही थी।

बम प्लांट करने के साथ अन्य साजो-सामान भी जुटाए थे
आरोपियों ने 1993 के सिलसिलेवार धमाकों के लिए बम प्लांट करने के साथ ही अन्य साजो-सामान जुटाए थे। माना जा रहा है कि ये अभी भी दाऊद गैंग के संपर्क में हैं, जिसके आधार पर अब डी कंपनी के और भी कनेक्शन सामने आ सकते हैं। फिलहाल ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इनका अहमदाबाद आने का क्या मकसद था। आरोपियों से अब केंद्रीय एजेंसी पूछताछ करेगी।

धमाकों में 250 से अधिक लोगों की मौत हुई थी
अबू बकर, यूसुफ भटाका, शोएब बाबा और सैयद कुरैशी ने सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों को गुमराह करने के लिए अपने पते बदल दिए थे। इनके पासपोर्ट में दर्ज सभी जानकारियां फर्जी निकलीं। जांच में यह सत्यापित हुआ कि ये चारों 1993 के मुंबई बम धमाकों के आरोपी हैं।

बता दें कि 12 मार्च, 1993 को शुक्रवार के दिन मुंबई में 12 सिलसिलेवार बम धमाके हुए थे, जिसमें 250 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और 800 से अधिक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसे गुजरात एटीएस का एक बड़ा ऑपरेशन माना जा रहा है।

12 मार्च, 1993 को शुक्रवार के दिन मुंबई में 12 सिलसिलेवार बम धमाके हुए थे।