Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

 0 पांचवें दिन भारत को 5 मेडल मिले

आइची/नागोया। एशियन गेम्स में भारत ने एथलेटिक्स के 4×400 मीटर मिक्स्ड रिले में सिल्वर मेडल जीता। मनु टीएस, पूवम्मा एमआर, विशाल टीके और वित्या रामराज की टीम ने 3:14.46 सेकेंड में रेस पूरी की।
इससे पहले सीमा कुमारी ने विमेंस 10 हजार मीटर में 32:50.05 सेकेंड के समय के साथ ब्रॉन्ज जीता। यह इस इवेंट में भारत का 2010 के बाद पहला एशियन गेम्स मेडल है।
पांचवें दिन भारत ने 5 मेडल जीते। इनमें 2 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज शामिल हैं। भारत के कुल मेडल 17 हो गए हैं। इनमें 1 गोल्ड, 7 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज हैं। चीन 127 मेडल के साथ टॉप पर है।

शूटिंग और रोइंग में भी मेडल
अनंतजीत सिंह नारूका और परिनाज धालीवाल ने मिक्स्ड स्कीट में ब्रॉन्ज जीता। दोनों 48 शॉट के बाद 44 अंक पर थे और टाई-ब्रेकर के बाद ब्रॉन्ज मिला। सतनाम सिंह और सलमान खान ने पुरुषों की डबल स्कल्स में ब्रॉन्ज जीता। भारतीय जोड़ी ने 6:13.25 का समय निकाला। यह इस इवेंट में भारत का एशियन गेम्स का पहला मेडल है।

रोशिबिना का लगातार दूसरा सिल्वर
वुशु की 60 किग्रा सांडा कैटेगरी में रोशिबिना देवी को सिल्वर मिला। वे फाइनल में चीन की झांग शियाओयू से 2-0 से हार गईं।

कबड्डी में दोनों टीमों के मेडल पक्के
भारत की महिला टीम ने जापान को 50-25 से हराकर ग्रुप-ए में तीनों मैच जीते और सेमीफाइनल में पहुंची। इससे उसका मेडल पक्का हो गया। पुरुष टीम ने चीनी ताइपे को 37-21 से हराकर ग्रुप में टॉप किया और सेमीफाइनल में जगह बनाई।

हॉकी में 8-2 की जीत
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पूल-ए के मुकाबले में साउथ कोरिया को 8-2 से हराया। भारत ने शुरुआती दो मैचों में इंडोनेशिया को 13-1 और श्रीलंका को 16-1 से हराया था।

tranding
tranding
tranding