Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

नई दिल्ली। देशभर में इन दिनों मुगलों के द्वारा नष्ट किए गए मंदिरों पर माहौल गर्म है। इस बीच गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने सोमवार को ऐलान किया कि पुर्तगालियों ने गोवा में जिन मंदिरों को बर्बाद कर दिया था, अब उन सभी मंदिरों को फिर से बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी नई दिल्ली में आयोजित पांचजन्य मीडिया कॉन्क्लेव के दौरान आई। उन्होंने कहा कि मंदिरों के पुनर्निर्माण के लिए बजट से आवंटन पहले ही किया जा चुका है।

अन्य राज्यों में भी लागू हो समान नागरिक संहिता
भाजपा शासित कई राज्यों में समान नागरिक संहिता और खासकर उत्तराखंड में हो रहे इस संहिता के कार्यान्वयन को लेकर सावंत ने कहा, 'मैं गर्व से कहता हूं कि गोवा की आजादी के समय से ही राज्य में समान नागरिक संहिता लागू है। उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगता है कि समान नागरिक संहिता को देश के अन्य राज्यों में लागू कराना चाहिए।

देश के सबसे अच्छा राज्यों में एक बनेगा गोवा
गोवा में भाजपा के शासन में हुए विकास के कामों का जिक्र करते हुए सावंत ने कहा कि 60 सालों तक जो गोवा हासिल नहीं कर सका वो गोवा ने 2012 से 2022 के बीच हासिल किया है। सावंत ने आगे कहा कि गोवा जल्द ही सबसे अच्छे राज्यों में से एक होने जा रहा है। सावंत ने गोवा की आजादी में देरी के लिए तत्कालीन कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा किभारत 1947 में आजाद हो गया जबकि गोवा ने 1967 में अपनी आजादी हासिल की।
 
समान नागरिक संहिता को लाने के वादे को दोहराया गया
इससे पहले रविवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में समान नागरिक संहिता लाने के अपने वादे को भी दोहराया, जो उन्होंने विधानसभा चुनाव से पहले किया था। धामी ने कहा कि इसके कार्यान्वयन के लिए एक मसौदा तैयार करने के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा, 'हम चाहते हैं कि देश के अन्य राज्य अपने-अपने राज्यों में समान नागरिक संहिता लागू करें।'