Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

रांची। निलंबित आइएएस पूजा सिंघल के खिलाफ मनी लांड्रिंग मामले में जांच कर रही ईडी की टीम ने आज झारखंड की राजधानी रांची में छह जगह छापेमारी की है। इतना ही नहीं अब इस घोटाले की आंच बिहार भी पहुंच गई है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक ईडी ने बिहार के मुजफ्फरपुर में भी छापेमारी की है। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम की आपराधिक धाराओं के तहत की जा रही है। 44 वर्षीय सिंघल को ईडी ने इस महीने की शुरुआत में झारखंड के खूंटी जिले में मनरेगा फंड के कथित गबन और अन्य वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच में गिरफ्तार किया था।

सोमवार को साहेबगंज के जिला खनन अधिकारी से हुई थी पूछताछ
बता दें कि इससे पहले बीते सोमवार को ईडी की टीम ने साहेबगंज के जिला खनन अधिकारी विभूति कुमार से रांची स्थित अपने अंचल कार्यालय में पूछताछ की थी। ईडी की टीम ने विभूति कुमार को कई बार समन भेजा था लेकिन ईडी के समन को वे नकारते रहे और मीडिया में यह बयान दे रहे थे कि उनसे किसी भी तरह की पूछताछ होने संबंधित कोई समन नहीं आया है।