Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

जम्मू-कश्मीर। जम्मू मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के चाडूरा में बुधवार देर रात आतंकवादियों ने एक कश्मीरी टीवी महिला कलाकार अमरीन भट की घर के बाहर गोलीमार कर हत्या कर दी। गोलीबारी में उसका भतीजा भी घायल हो गया। भतीजे को सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर है। घटना के बाद सुरक्षाबलों ने पूरा इलाका घेर लिया है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। इसबीच पुलिस ने कहा है कि वारदात को लश्कर के तीन आतंकियों ने अंजाम दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

एक अधिकारी ने बताया कि रात लगभग आठ बजे अमरीन भट (29) चाडूरा इलाके में अपने घर के बाहर भतीजे फुरहान जुबैर के साथ खड़ी थी। इसी दौरान वहां पहुंचे आतंकियों ने अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। गोलियां लगते ही अमरीन और उसका भतीजा जमीन पर खून से लथपथ होकर गिर पड़े। इसके बाद आतंकी वहां से भाग निकले। 

आतंकियों के वहां से जाते ही परिजन व अन्य लोग दोनों घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डाक्टरों  ने अमरीन को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके भतीजे को गंभीर हालत के कारण श्रीनगर के सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया। हमलावरों की तलाश में सघन अभियान चलाया। लेकिन हमलावरो ंका कुछ पता नहीं चल सका। 

बताया जाता है कि अमरीन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थी। देश में टिकटॉक पर प्रतिबंध लगने से पहले वह इस प्लेटफार्म पर अपने वीडियो को लेकर काफी मशहूर थीं। उनके फालोवर्स की संख्या भी काफी थी। 
विज्ञापन

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि जघन्य आतंकी हमले की निंदा के लिए हर शब्द नाकाफी है। अमरीन भट के परिवार के प्रति संवेदनाएं और घायल के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। हम आतंक के पारिस्थितिकी तंत्र को पूरी तरह से खत्म करने के लिए दृढ़संकल्प हैं।