Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा के खिलाफ महाराष्ट्र में मामला दर्ज किया गया है। उन पर इस्लाम के पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने का आरोप है। कथित तौर पर उन्होंने राष्ट्रीय चैनल पर पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसके बाद उनके खिलाफ सुन्नी बरेलवी संगठन रजा अकादमी की शिकायत पर दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया नूपुर शर्मा के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने, द्वेषभाव फैलाने व दूसरे धर्म के खिलाफ टिप्पणी करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। 

दरअसल, नूपुर शर्मा एक निजी टीवी चैनल की डिबेट में हिस्सा लेने पहुंची थीं। यह डिबेट वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद पर थी। आरोप है, उन्होंने इसी दौरान इस्लाम के पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी की। इसके बाद से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग हो रही है। दरअसल, बहस के दौरान नूपुर शर्मा ने कथित तौर पर कहा था कि यदि लोग लगातार हिंदू आस्था का मजाक उड़ा रहे हैं, तो वह भी इस्लाम को लेकर ऐसा सकती हैं। इसके बाद उन्होंने कथित तौर पर पैगंबर मोहम्मद से जुड़ी एक घटना का जिक्र मजाकिया अंदाज में किया। उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

मुझे मिल रही रेप व जान से मारने की धमकी 
इस टिप्पणी के बाद भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता ने दावा किया कि उन्हें व उनके परिवार को जान से मारने व रेप की धमकियां मिल रही हैं। नूपुर ने खुद को मिल रहे धमकी भरे संदेशों के बारे में दिल्ली पुलिस को ट्विटर के जरिए सूचना दी। उन्होंने कहा सोशल मीडिया के माध्यम से मुझे व मेरे परिवार के सदस्यों के खिलाफ सिर काटने की धमकी भी मिली है। 

कौन हैं नूपुर शर्मा 
भाजपा नेता नूपुर शर्मा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़कर चर्चा में आई थीं। वह 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार थीं। वर्तमान में वह भाजपा दिल्ली की प्रदेश कार्यकारिणी समिति की सदस्य हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। 2008 में एवीबीपी की ओर से छात्र संघ चुनाव जीतने वाली एकमात्र उम्मीदवार थीं।