Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

तिरुवनंतपुरम। केरल के अलपूझा में हाल ही में भड़काऊ भाषण मामले के बाद पीएफआई नेता ने न्यायपालिका पर हमला किया है। केरल पीएफआई नेता याहिया तंगल ने हाईकोर्ट के जजों पर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा है कि उनके इनरवियर भगवा हैं। पीएफआई नेता की यह टिप्पणी तब आई है जब हाल में हुई रैली में एक बच्चे ने भड़काऊ नारेबाजी की और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 18 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया था। 

पीएफआई नेता ने कहा, अदालतें अब आसानी से चौंक रही हैं। हमारे नारे सुनकर न्यायाधीश चौंक रहे हैं। क्या आप इसका कारण जानते हैं? इसका कारण यह है कि उनके आंतरिक वस्त्र भगवा हैं। चूंकि वह भगवा है, इसलिए वह जल्दी गर्म हो जाता है। इसके बाद जलन होती है और वह आपको परेशान करता है। 

सामने आया था लड़के का वीडियो
रैली के दौरान हुई नारेबाजी का वीडियो सामने आया था। वायरल वीडियो में एक लड़का नारा लगा रहा है, 'हिंदुओं को अपने अंतिम संस्कार के लिए चावल रखना चाहिए और ईसाइयों को अपने अंतिम संस्कार के लिए सुगंधित धूप, अगरबत्ती रखना चाहिए। अगर आप शालीनता से रहते हैं तो आप हमारी भूमि में रह सकते हैं और यदि अच्छे से नहीं रहते हैं तो हम आजादी जानते हैं। शालीनता से जियो।' मौजूद लोग बच्चे के इस नारे को दोहराते सुनाई दे रहे हैं। 

18 से ज्यादा की हुई है गिरफ्तारी
केरल पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को 18 और लोगों को गिरफ्तार किया है। केरल पुलिस ने कहा कि ये वे लोग थे जो बच्चे द्वारा लगाए गए नारे दोहरा रहे थे। दो लोगों को पहले गिरफ्तार किया गया था। केरल उच्च न्यायालय ने पुलिस को अलपूझा में 21 मई की रैली के संबंध में कथित भड़काऊ नारेबाजी के संबंध में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के खिलाफ उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। वहीं नाबालिग लड़के को कंधे पर उठाकर ले जाने वाला एराट्टुपेट्टा निवासी अनस इस मामले में गिरफ्तार होने वाला पहला व्यक्ति था।