Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

नई दिल्ली। राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी समेत कई पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी करना शुरू कर दिया है। बता दें कि 10 जून को कुल 57 सीटों पर राज्यसभा चुनाव होने जा रहा है जिसमें भाजपा ने 16 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। वहीं कांग्रेस ने 10 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। वहीं समाजवादी पार्टी ने भी तीन उम्मीदवारों की सूची जारी की है। बिहार से आरजेडी और जेडीयू ने अपनी सूची जारी की है। बिहार में केंद्रीय मंत्री और जेडीयू नेता आरसीपी सिंह का टिकट कटने से राजनीति तेज हो गई है। आइए जानतें हैं किस पार्टी ने कहां से किस उम्मीदवार को टिकट दिया है...

भाजपा की सूची:  
 
राज्य    उम्मीदवार
मध्य प्रदेश   कविता पाटीदार                                                          
कर्नाटक    निर्मला सीतारमण
     जग्नेश
महाराष्ट्र    पीयूष गोयल
     अनिल सुखदेव बोंडे
     धनंजय महादिक
राजस्थान    घनश्याम तिवारी
उत्तर प्रदेश    लक्ष्मीकांत बाजपेई
     राधामोहन अग्रवाल
     सुरेंद्र सिंह तोमर
     बाबूराम निषाद
     दर्शना सिंह
     संगीता यादव
उत्तराखंड    डॉ. कल्पना सैनी
बिहार    सतीश चंद्र दुबे
     शंभू शरण पटेल
हरियाणा    कृष्ण लाल पंवर
झारखंड    आदित्य साहू

 कांग्रेस की सूची:  
राज्य    उम्मीदवार
छत्तीसगढ    राजीव शुक्ला, रंजीत रंजन
हरियाणा    अजय माकन
कर्नाटक    जयराम रमेश
मध्य प्रदेश    विवेक तन्खा
महाराष्ट्र    इमरान प्रतापगढ़ी
राजस्थान    रणदीप सिंह सुरजेवाला, मुकुल वासनिक, प्रमोद तिवारी
तमिलनाडु    पी चिदंबरम
                
समाजवादी पार्टी:  
राज्य                           उम्मीदवार                                                
उत्तर प्रदेश                    कपिल सिब्बल
जावेद अली खान      जयंत चौधरी(संयुक्त उम्मीदवार)

जेडीयू: 
राज्य    उम्मीदवार
बिहार    खीरू महतो
         

आरजेडी:  
राज्य    उम्मीदवार
बिहार    मीसा भारती
     डॉ. फैयाज अहमद

बीजू जनता दल: 
राज्य    उम्मीदवार
ओडिशा    सुलाता देव
     मानस रंजन मंगराज
     निरंजन बिशी
     सस्मित पात्रा

कांग्रेस में बगावत के सुर
राज्यसभा के लिए सूची जारी होने के बाद कुछ कांग्रेसी नेता तो मौन हैं, लेकिन कुछ मुखर होते नजर आ रहे हैं। इसमें पहला नाम पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा का नाम है। 10 उम्मीदवारों के नामों का एलान होने के बाद उन्होंने ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इशारों ही इशारों में अपनी बात कही। पवन खेड़ा ने ट्वीट किया, शायद मेरी तपस्या में ही कुछ कमी रह गई। उनके इस बयान को सीधे तौर पर पार्टी के फैसले के खिलाफ माना जा रहा है।

कांग्रेस नेता नगमा ने सोनिया गांधी पर साधा निशाना
इसके बाद नगमा ने एक और ट्वीट के जरिए पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी पर निशाना साधा है। नगमा ने लिखा, सोनिया जी ने कहने पर जब मैं 2003-04 में पार्टी में शामिल हुई थी, जब उन्होंने मुझे राज्यसभा भेजने के लिए कहा था। तब से 18 साल हो गए, लेकिन हमें मौका नहीं मिला। वहीं महाराष्ट्र से इमरान प्रतापगढ़ी को राज्यसभा भेजा जा रहा है। क्या मैं कम योग्य हूं?