Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

लखीमपुर खीरी। तिकुनिया काण्ड के अहम गवाह और भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष दिलबाग सिंह पर मंगलवार रात जानलेवा हमला हुआ है। दिलबाग सिंह की कार पर बाइक सवार दो बदमाशो ने ताबड़तोड़ फायरिंग की और भाग गए। फायरिंग में दिलबाग सिंह बाल-बाल बच गए।

दिलबाग सिंह ने बताया कि लखीमपुर से गोला जाते वक्त रात करीब 10 बजे के पास अलीगंज के पास उनकी कार पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी।

बताया जा रहा है कि बदमाशों ने तीन राउंड फायरिंग की जिसमे दिलबाग सिंह बाल-बाल बच गए। दिलबाग सिंह ने बताया कि उन्होंने मामले की तहरीर गोला कोतवाली में दी है। हालांकि उन्होंने किसी पर शक जाहिर नहीं किया है।