Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

नई दिल्ली। अब मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का बदला लेने की धमकी दी गई है। धमकी में कहा गया है कि पंजाबी गायक की हत्या का बदला जल्द ही लिया जाएगा। स्पेशल सेल के एक अधिकारी ने धमकी मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि नीरज बवानिया गिरोह ने धमकी दी है।

इस धमकी के बाद दिल्ली-एनसीआर, पंजाब समेत उत्तर भारत में गैंगवार होने की आशंका बढ़ गई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टर पर नजर रखना शुरू कर दिया है।  तिहाड़ समेत अन्य जेलों में बंद गैंगस्टरों से भी पूछताछ की जाएगी।

स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद दिल्ली-एनसीआर के नीरज बवाना गिरोह ने धमकी दी है। बवाना गैंग ने कहा कि जल्द ही सिद्धू मूसेवाला की हत्या का बदला लिया जाएगा। धमकी फेसबुक के जरिए दी गई है। जिस फेसबुक आईडी से धमकी दी गई है उस पर डीपी नीरज बवानिया की लगी हुई है। 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार नीरज बवानिया दिल्ली का रहने वाला है। उस पर हत्या, डकैती, लूटपाट, फिरौती समेत संगीन अपराधों के काफी मामले दर्ज हैं। नीरज बवानिया अभी तिहाड़ जेल में बंद है। बताया जा रहा है कि वह तिहाड़ जेल से अपने गिरोह को चला रहा है। दिल्ली में गैंगस्टर नीटू दाबोदिया के एनकाउंटर के बाद नीरज बवानियों को दबदबा बढ़ गया था। 

स्पेशल सेल के एक अधिकारी ने बताया कि नीरज बवानिया की तरफ से जो धमकी दी गई है उस पर विशेष नजर रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों के इस समय उत्तर भारत के गैंगस्टर दो गुटों में बंटे हुए हैं। एक गुट में लारेंस बिश्रोई, संपत नेहरा, संदीप उर्फ काला जठेड़ी, जितेंद्र गोगी गिरोह, कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग, हासिम बाबा, राजेश बवानिया व कपिल है। 

वहीं दूसरे गुट में नीरज बवानिया, सुनील उर्फ टिल्लू ताजपुरिया, सुनील राठी, कौशल गैंग, प्रवेश मान, नवीन बाली और पंजाब के देवेंद्र बंवीहा गिरोह शामिल हैं। ऐसे में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की सभी यूनिट सक्रिय हो गई हैं और जेल में बंद व बाहर सभी गैंगस्टर पर नजर रखी जा रही है।