बेंगलुरू। कर्नाटक में शुक्रवार को कलाबुर्गी के कमलापुर गांव में निजी बस और मिनी लॉरी की भिडंत के बाद बस में आग लगने से आठ यात्री जिंदा जल गए तथा 12 अन्य घायल हो गए।
सूत्रों के अनुसार यह हादसा कलाबुर्गी में कमलापुरा के बाहरी इलाके बीदर-श्रीरंगपटना हाईवे पर हुआ। हैदराबाद से गोवा जा रही बस में चालक सहित 35 लाेग सवार थे जिनमें से दो परिवारों के कुल 32 लाेग भी सवार थे। सभी पीड़ित हैदराबाद निवासी हैं और घूमने गोवा जा रहे थे। स्थानीय लोगों ने टक्कर के बाद खाई में गिरी बस के 12 यात्रियों को स्थानीय अस्पतालों में पहुंचाया।
जानकारी के मुबातिक, हादसा सुबह चार बजे हुआ। फ्लाईओवर पर एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर नीचे गिर गया। उसी ट्रक का डीजल सड़क पर फैला, जिसमें आग लगी और बस भी चपेट में आ गई। एसी बस होने के कारण लोगों को बचने का मौका नहीं मिला। जानकारी के मुताबिक, हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।