Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

अहमदाबाद। कुछ दिन पहले गुजरात तट के पास एक नाव पर सात पाकिस्तानी तस्करों के पकड़े जाने के मामले में गुजरात आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने बड़ा खुलासा किया है। एटीएस के अधिकारियों ने कहा कि आरोपियों का इरादा नशीले पदार्थों की तस्करी करने का था लेकिन जैसे ही सभी ने एटीएस की टीम को देखा तो डर गए और ड्रग्स से भर दो बैगों को समुद्र में फेंक दिए।

31 मई को हुई थी गिरफ्तारी
31 मई को, गुजरात एटीएस और भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने गुरुवार को कच्छ में गुजरात तट पर एक नाव से सात पाकिस्तानी नागरिकों को कथित तौर पर अवैध रूप से भारतीय जल में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसके बाद अल नूमन नाम की इस नाव को देवभूमि द्वारका के ओखा तट पर ले जाया गया, जहां भारतीय जल में अवैध रूप से प्रवेश करने के आरोप में विदेशी अधिनियम के तहत आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गुजरात एटीएस के अधिकारियों के अनुसार उस दौरान नाव में कोई नशीला पदार्थ नहीं मिला।

सभी आरोपी तस्करी करने की कोशिश में थे: गुजरात एटीएस
गुजरात एटीएस के अधिकारियों ने शुक्रवार को दावा किया कि आरोपी कथित तौर पर एक नाव से नशीले पदार्थों की तस्करी करने और कच्छ में जखाउ तट से भारतीय जलक्षेत्र में पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे।

गिरफ्तार सात लोगों की हुई पहचान 
गिरफ्तार सात लोगों की पहचान मोहम्मद अकरम बलूच, जुबैर बलूच, इशाक बलूच, शहीद अली बलूच, अशरफ बलूच, शोएब बलूच और शहजाद बलूच के रूप में हुई है। एटीएस अधिकारियों के अनुसार, सातों पाकिस्तानी नागरिक पाकिस्तान के बलूच प्रांत के ग्वादर बंदरगाह से अल-नौमान नाम की नाव से रवाना हुए थे।