Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

कानपुर। कानपुर के बेकनगंज में हुई हिंसा के मास्टरमाइंड हयात जफर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीना शनिवार दोपहर मीडिया के सामने आए। उन्होंने कहा कि कानपुर का माहौल खराब करने वालों पर एनएसए और गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। उनकी संपत्तियों पर बुलडोजर चलाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कानपुर हिंसा के बाद हाशमी के साथ मुख्य आरोपी जावेद अहमद खान, मो. राहिन और मो. सूफियान को भी गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, बवाल के बाद मुख्य आरोपी कानपुर छोड़कर भाग निकले थे। आरोपी जावेद एशियन वायस पोस्ट यूट्यूब चैनल चलाता है। जिसका ऑफिस लखनऊ के हजरतगंज में बनाया है। इसी सेफ हाउस में वो अपने साथियों के साथ छिपा हुआ था। वहीं से उन्हें पकड़ा गया।

वेस्ट बंगाल और मणिपुर बंद का ऐलान पीएफआई ने किया 
पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीना ने कहा कि वेस्ट बंगाल और मणिपुर में 3 जून को बंदी की आह्वान किया गया था। हम छानबीन कर रहे हैं कि इसी दिन कानपुर में बंदी के आह्वान में PFI की क्या भूमिका थी। आरोपियों के पास से 6 मोबाइल फोन और कुछ अहम दस्तावेज मिले हैं। जिसकी फोरेंसिक जांच हो रही है। पूछताछ में 5 से 6 नए नाम भी सामने आए हैं। उनके बैंक खातों के ट्रांसजेक्शन जांचे जा रहे हैं। आगे की जांच के लिए कोर्ट से आरोपियों की 14 दिन की न्यायिक हिरासत की मांग की जाएगी।
कानपुर पुलिस ने बवाल के 12 घंटे के अंदर 24 आरोपियों को पकड़ लिया है। वीडियो फुटेज से 36 आरोपियों की पहचान हुई है। पूछताछ जारी है, पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा।

tranding