Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

धौलाना/हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ में केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से 8 लोगों की मौत हो गई है। 6 शव बाहर निकाले गए हैं। हादसे में 20 लोग झुलस गए हैं। मौके पर पुलिस और दमकल विभाग राहत बचाव में जुटा है। झुलसे हुए लोगों की हालत नाजुक है, मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। फैक्टरी में अंदर और भी लोगों के फंसे होने की आशंका है। धुएं का गुबार आसमान में फैल गया है।
 
प्लास्टिक पिघल कर मजदूरों के शरीर से चिपक गई
फैक्ट्री में प्लास्टिक गलाने का काम होता है। आग लगने के बाद प्लास्टिक पिघल कर मजदूरों के शरीर पर चिपक गई। जिसकी वजह से वो लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। मजदूरों की मौत का कारण दम घुटना बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बॉयलर ब्लास्ट के दौरान आस-पास मौजूद फैक्ट्रियों की छतें तक उड़ गई। लोगों ने दूर तक धमाके की आवाजें सुनी। यह घटना हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र में हुई है।

सीएम योगी ने जताया दुख
सीएम योगी आदित्यनाथ ने मजदूरों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि दुर्घटना में घायल लोगों का समुचित उपचार कराया जाए। सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सीएम योगी ने वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने और जांच के निर्देश दिए हैं।

tranding