Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 चुनाव से 21 महीने पहले नवीन पटनायक ने बदल दी आधी कैबिनेट  
भुवनेश्वर। ओडिशा में विधानसभा चुनाव से 21 महीने पहले मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आधी कैबिनेट बदल दी है। भुवनेश्वर के राजभवन में शपथ ग्रहण के दौरान 21 मंत्रियों ने शपथ ली, जिसमें 10 नए चेहरे थे। पिछले कैबिनेट में राज्यमंत्री रहे जगन्नाथ सरकार को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। ओडिशा में मार्च 2024 में विधानसभा का चुनाव होना है।

कैबिनेट में महिला चेहरे को तरजीह
नवीन पटनायक ने नई कैबिनेट में महिला चेहरे को जगह दी है। पिछली कैबिनेट में सिर्फ 3 महिला मंत्री को जगह दी गई थी, जबकि नई कैबिनेट में महिला कोटे से 5 मंत्रियों को जगह मिली है। कैबिनेट विस्तार के बाद विभागों का बंटवारा होगा। 2019 में ओडिशा विधानसभा चुनाव के दौरान सबसे अधिक मार्जिन से जीतने वाली रीता साहु को भी मंत्री बनाया गया है।

केसरी और जेना जैसे कद्दावर मंत्री हटे
कैबिनेट विस्तार में पिछली सरकार में कद्दावर मंत्री रहे बिक्रम केसरी और प्रताप जेना को जगह नहीं मिली है। परफॉर्मेंस के आधार पर दोनों को हटाया गया है। केसरी के पास फॉरेस्ट और जेना पंचायती राज मंत्री थे। इसके अलावा हेल्थ मिनिस्टर रहे नबा किशोर दास को भी कैबिनेट में जगह नहीं मिली है।

2024 चुनाव पर है फोकस
माना जा रहा है कि पटनायक सरकार ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कैबिनेट विस्तार किया है। पटनायक पिछले 22 साल से ओडिशा के मुख्यमंत्री हैं।

पॉलिटिक्स में पटनायक के हुए 25 साल पूरे
राजनीति में सीएम नवीन पटनायक के 25 साल पूरे हो गए हैं। अस्का लोकसभा क्षेत्र से 1997 को पहली बार वो सांसद चुने गए थे। उनके पिता बीजू पटनायक ओडिशा के फेमस नेता थे। पिता के न रहने के बाद उन्होंने बीजू जनता दल का गठन किया था और उसके बाद से लंबे समय से वो राज्य के सीएम हैं। नवीन पटनायक के नेतृत्व में 2000, 2004, 2009, 2014 और 2019 में लगातार 5 बार बीजू जनता दल ने ओडिशा में सरकार बनाया है।