Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding


राष्ट्रपति ने जताया शोक, प्रधानमंत्री ने किया दो लाख मुआवजे का ऐलान
उत्तरकाशी। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डामटा के पास चारधाम यात्रियों की एक बस खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में 25 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। बस में मध्यप्रदेश के तीर्थयात्री और ड्राइवर सहित 31 लोग सवार थे। दुर्घटना यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डामटा और बर्नीगाड के बीच हुई है। रविवार शाम करीब सवा सात बजे यमुनोत्री धाम से 70 किलोमीटर पहले डामटा के पास यह हादसा हुआ। 

अब तक 25 तीर्थ यात्रियों के शवों को निकाला गया है। वहीं 6 तीर्थ यात्री घायल हुए हैं। फिलहाल घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए डामटा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया है। दुर्घटना की प्रारंभिक वजह चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। बताया गया कि दुर्घटनाग्रस्त बस का बिना रुके यह तीसरा ट्रिप था। 
मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने हादसे पर दुख जताया। साथ ही अधिकारियों को घायलों को समुचित उपचार देने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दुर्घटना का जायजा लेने सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे हैं। वह दुर्घटना और राहत व बचाव कार्यों की जानकारी ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को तेजी से राहत व बचाव कार्य करने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था के निर्देश भी दिये हैं। बताया गया है कि एसडीएम, तहसीलदार बडकोट, एसडीआरएफ, पुलिस और एंबुलेंस तैनात की गई है। रेस्क्यू कार्य गतिमान है। 
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तरकाशी में खाई में गिरे 28 तीर्थयात्रियों को लेकर बस के संबंध में बात की है। उन्होंने ट्वीट किया है कि स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें बचाव कार्य में लगी हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। एनडीआरएफ की टीम जल्द पहुंचेगी। 

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्विट कर जताया दुखा

मैं और मेरी टीम उत्तराखंड सरकार एवं स्थानीय जिला प्रशासन के सतत संपर्क में है।  घायलों के इलाज और मृतकों के शव को मध्यप्रदेश लाने की व्यवस्था की जा रही है। दु:ख की इस घड़ी में परिवार स्वयं को अकेला ना समझे, हम सब शोकाकुल परिवारों के साथ हैं।  

एनडीआरएफ को भी रवाना करने के निर्देश :

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के तीर्थ यात्रियों की बस हरिद्वार से रविवार सुबह 10.00 बजे चली थी। घायलों का रेस्क्यू किया जा रहा है। एसडीआरएफ की टीम मौके पर है। जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने डाक्टरों एवं एम्बुलेंस को घटना स्थल पर रवाना करने के निर्देश दिए।  साथ ही सीएमओ को पीएचसी डामटा एवं सीएचसी नौगांव में घायलों के उपचार करने हेतु पर्याप्त संसाधन तैयार रखने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने एनडीआरएफ और आपदा क्यूआरटी व राजस्व टीम को भी रवाना करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं। वाहन नंबर यूके 04 पीए 1541 कुमाऊं मंडल की गाड़ी है, जो यातायात पर्यटन एवं विकास सहकारी संघ लिमिटेड कंपनी की ओर से हरिद्वार भेजी गई थी। बस में 28 लोग मध्य प्रदेश के सवार थे। इस बस को एआरटीओ ऋषिकेश कार्यालय की ओर से 15 मई से 15 नवंबर तक का ग्रीन कार्ड जारी किया गया है। आज रविवार को इस बस को ट्रिप कार्ड जारी किया गया था। शाम 6:40 पर डामटा चेक पोस्ट पर इस वाहन की जांच भी हुई थी।