Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

नई दिल्ली। कोरोना के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की फिर से चिंता बढ़ा दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में 5233 नए मरीज सामने आए हैं। जबकि, एक दिन पहले 3741 मामले दर्ज किए गए थे। यानी कोरोना के मरीजों में एक दिन में करीब 40 प्रतिशत का इजाफा दर्ज किया गया है। एक दिन में इतने मरीज कई महीनों बाद दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या में भी भारी इजाफा हुआ है। अब देश में 28857 कोरोना के सक्रिय मरीज हैं। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 3345 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं और सात लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही देश में कोरोना से होने वाली कुल मौतों की संख्या 5,24,715 पहुंच गई है। 

जून में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार 
कोरोना के आंकड़ों को देखें तो इस महीने की शुरुआत से ही कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। एक जून से सात जून तक हर दिन चार हजार के आसपास मामले दर्ज किए गए। जबकि, सप्ताह समाप्त होते ही 5000 से ज्यादा मामले सामने आए। आंकड़ों को देखें तो एक जून को 2745, दो जून को 3712, तीन जून को 4041, चार जून को 3962, पांच जून को 4270, छह जून को 4518 और सात जून को 3741 मामले सामने आए। वहीं आज 5233 मामले दर्ज किए गए।