Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

नई दिल्ली। आतंकी संगठन अलकायदा द्वारा भारत पर हमले की धमकी देने के बाद राज्यसभा के सांसद और केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अल-कायदा मुसलमानों की हिफाजत नहीं करता बल्कि उनके लिए मुसीबत खड़ा करता है। ये लोग इस्लाम को सुरक्षा कवच बनाकर इंसानियत को लहु-लुहान करना चाहते हैं। जो लोग पाकिस्तान के प्रोपेगेंडा में फंस रहे हैं उन्हें समझना चाहिए कि हिंदुस्तान की अनेकता में एकता की ताकत को कमजोर नहीं कर सकते।

कुछ लोग चुनिंदा मानवाधिकार पर सवाल उठाते हैं: नकवी
कुछ लोग भारत में मानवधिकार पर सवाल उठा रहे हैं। लेकिन जहां पर मानवधिकार की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, अल्पसंख्यकों का खुलेआम कत्लेआम हो रहा, जुर्म और जुल्म की पराकाष्ठा की हर सीमा पार हो गई हो वहा पर अपनी आंखें बंद किए हुए हैं। 

अलकायदा ने दी धमकी
बता दें कि भारत में पैगंबर पर की गई विवादित टिप्पणी से अब आतंकवादी संगठन अलकायदा भी नाराज हो गया है। उसने भारत के कई राज्यों में हमले की धमकी है। आतंकवादी समूह अल-कायदा ने कहा है कि वह पैगंबर के सम्मान में लड़ने के लिए दिल्ली, मुंबई, उत्तर प्रदेश और गुजरात में आत्मघाती हमले शुरू करेगा। वहीं इस टिप्पणी को लेकर दुनिया के कई मुस्लिम देशों ने पहले ही भारत से नाराजगी जताई है।

इन देशों ने जताई नाराजगी
पैगंबर के खिलाफ टिप्पणी के बाद कतर, ईरान, इराक, कुवैत ने भारतीय राजनयिकों को पहले ही तलब कर इसकी कड़ी निंदा की। इसके अलावा इस सूची में इंडोनेशिया, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, मालदीव भी शामिल हैं।