Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 सहारनपुर में लगे अल्लाह-हू-अकबर के नारे

कानपुर। कानपुर में तीन जून को हुए दंगे के बाद आज शुक्रवार को जुमे की पहली नमाज हो रही है। पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट है। कानपुर में हिंसा प्रभावित क्षेत्र के चारों तरफ तीन किमी के दायरे में पांच हजार से ज्यादा पुलिस फोर्स तैनात है। वहीं, सहारनपुर में जुमे की नमाज के बाद अल्लाह हू अकबर के नारे लगे। दहशत में आस-पास की दुकानों के शटर गिर गए।

लखनऊ की टीले वाली मस्जिद पर भारी पुलिस बल तैनात है। ड्रोन से निगरानी की जा रही है। शहर में गुरुवार से धारा 144 लागू कर दी गई है। ज्वाइंट कमिश्नर पुलिस लॉ एंड ऑर्डर पीयूष समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, 4 सेंट्रल समेत छह कंपनियां पीएसी की तैनात हैं। एडीसीपी पश्चिम चिरंजीवी नाथ सिन्हा ने बताया कि जुम्मे की नमाज को लेकर राजधानी लखनऊ को 9 जोन 36 सेक्टर में बांटा गया है।

वहीं कानपुर में बेकनगंज के तीन किमी के दायरे में 9 कंपनी PAC में 800 जवान, 3 कंपनी RAF में 375 जवान, 7 कंपनी क्विक रिस्पॉन्स टीम में 75 जवान और पुलिस के 3 हजार जवानों के तैनात होने से शांति है। सोशल मीडिया पर भी नजर रखने के लिए 100 से ज्यादा लोगों की टीम लगाई गई है। 

धर्म गुरुओं के साथ कानपुर पुलिस अधिकारियों ने बैठक कर शांति-व्यवस्था कायम करने की अपील की। साथ ही अफवाहों पर ध्यान न देने के लिए कहा है।