Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया जिले के कांजिया गांव में  शनिवार सुबह तीन बजे एक स्कॉर्पियो गाड़ी के तालाब में गिरने से आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के अनुसार अब तक  आठ लोगों के शव बरामद हुए हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वे तारााबादी से आ रहे थे और किशनगंज की ओर जा रहे थे। हालांकि दो  लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया हौ। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

सभी तिलक समारोह से लौट रहे थे
स्थानीय प्रशासन मृतक की शिनाख्त का प्रयास कर रहा है। दुर्घटना शनिवार तड़के करीब 3 बजे हुई जब कार सवार पूर्णिया जिले के तारााबादी इलाके में एक तिलक समारोह में शामिल होने के बाद किशनगंज जिले के नानिया गांव जा रहे थे।

चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खोया
बैसी अनुविभागीय दंडाधिकारी कुमारी तौशी ने कहा कि चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और यह पूर्णिया-किशनगंज राज्य राजमार्ग के पास कांजिया मध्य विद्यालय के पास पानी से भरी खाई में गिर गया। 

आठ लोगों की मौके पर ही मौत 
आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, जबकि दो घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। कांजिया पंचायत मुखिया समरेंद्र घोष ने संवाददाताओं को बताया कि सभी मृतक पुरुष हैं। वहीं सर्किल अधिकारी राज शेखर ने कहा कि स्थानीय प्रशासन जल्द ही उनकी पहचान और दुर्घटना के सही कारण का पता लगाएगा।