Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से आज लगातार दूसरे दिन भी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ जारी है। राहुल से सोमवार को करीब 10 घंटे की पूछताछ हुई। वह रात 11.10 बजे ईडी दफ्तर से घर के लिए रवाना हुए। इस दौरान ईडी दफ्तर के बाहर कांग्रेसियों की भीड़ लगी रही।

सोमवार को राहुल से पहले सुबह पहले राउंड में तीन घंटे तक ईडी ने सवाल पूछे। इसके बाद लंच ब्रेक के दौरान राहुल सोनिया गांधी से मिलने अस्पताल पहुंचे। यहां से एक फिर वे ईडी दफ्तर पहुंचे, जहां उनसे दूसरे दौर की पूछताछ हुई। राहुल गांधी से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ...

राहुल से ईडी की पूछताछ जारी, भाजपा का हमला
राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ जारी है। एजेंसी की तरफ से ताबड़तोड़ सवाल किए जा रहे हैं। वहीं इस बीच भाजपा का राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला है। संबित ने कहा कि कांग्रेस के नेता पहले भ्रष्टाचार करते हैं फिर ड्रामा करते हैं। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी पहले नंबर की आरोपी हैं तो राहुल दूसरे नंबर के आरोपी हैं।

हम कानून के गलत इस्तेमाल का विरोध कर रहे: चिदंबरम
कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने कहा कि हम कानून के गलत इस्तेमाल का विरोध कर रहे है, अगर ED कानून का पालन करता है, तो हमें कोई समस्या नहीं है लेकिन ED कानून का पालन नहीं कर रही है। हम पूछ रहे हैं कि निर्धारित अपराध क्या है? इसका कोई जवाब नहीं है।

भाजपा ऐसे बर्ताव कर रही जैसे हम आतंकवादी हों: अधीर रंजन
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि भाजपा पार्टी कांग्रेस के खिलाफ ऐसा बर्ताव कर रही है कि लग रहा है हम आतंकवादी हैं। भाजपा की तानाशाही चरम सीमा पर पहुंच चुकी है।

भाजपा नेता के खिलाफ एक भी कार्रवाई क्यों नहीं?: बघेल
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जब तक ये लोग जुर्म उठाते रहेंगे हम लोग इसी प्रकार से प्रदर्शन करते रहेंगे। केंद्र सरकार हमें ये बता दें कि 8 साल में ईडी,आईटी और CBI ने भाजपा नेता के खिलाफ एक भी कार्रवाई की हो।  
 
भाजपा का उद्देश्य है कि इस सत्याग्रह में ज्यादा लोग ना जुड़ें: खड़गे
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम लोगों को जाने नहीं दिया जाएगा क्योंकि उनका उद्देश्य है कि इस सत्याग्रह में ज्यादा लोग ना जुड़ें। इसके बावजूद बॉर्डर पर लोग खड़े हैं और हर सड़क पर लोग दिखेंगे। किसी एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए बुलाना और रात भर उसे बैठाना, कहीं ऐसा कानून नहीं है। उन्होंने कहा कि कानून के मुताबिक तो पूछताछ के बाद व्यक्ति भेज देते हैं और अगली तारीख देते हैं। कांग्रेस पार्टी के लोग डरने वाले नहीं है, यह सत्याग्रह करते रहेंगे और अन्याय के खिलाफ लड़ते रहेंगे।

सत्याग्रह होगा: हरीश रावत
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि सत्यमेव जयते! सत्याग्रह होगा और ये लड़ाई गांव-गांव, गली-गली, कूचे-कूचे तक पहुंचेगी। 

सुरजेवाला समेत कई नेता हिरासत में
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला और अन्य को नेशनल हेराल्ड मामले में पार्टी नेता राहुल गांधी के खिलाफ ईडी जांच का विरोध करने पर हिरासत में लिया गया।

पुलिस पार्टी कार्यालय में आने से नहीं रोक सकती: गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि ये समझ से परे है कि यहां की पुलिस प्रशासन को सरकार की ओर से कितना बड़ा दबाव झेलना पड़ रहा है। कानून अपना काम करे, 144 लगा है तो आप हिरासत में ले लीजिए लेकिन आप पार्टी कार्यालय में आने से नहीं रोक सकते हैं, लोकतंत्र की हत्या हो रही है। 

पुलिस से भिड़े कांग्रेस कार्यकर्ता
नेशनल हेराल्ड मामले में आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ED के सामने पेश होने से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के समर्थन में पार्टी मुख्यालय के पास प्रदर्शन किया। दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया।