Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 सीएम बघेल ने ट्वीट कर कहा-हम सब याद रखेंगे

नई दिल्ली/रायपुर। नेशनल हेराल्ड केस में राहुल गांधी से पूछताछ के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस के राष्ट्रीय मुख्यालय पहुंचे थे। इसके बाद यहां से कांग्रेस के सभी नेता प्रवर्तन निदेशालय-ईडी के दफ्तर की ओर मार्च करने की तैयारी में थे। यहां से रास्ते में नेताओं को रोक लिया गया। जब मुख्यमंत्री और दूसरे नेता सड़क पर ही बैठ गए तो उन्हें पुलिस ने जबरिया गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को भी ऐसे ही प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को डिटेन किया था। बाद में उन्हें छोड़ा गया था।

प्रदर्शन की संभावना को देखते हुए पुलिस ने कांग्रेस मुख्यालय की ओर जाने वाले अकबर रोड को बंद कर रखा है। कांग्रेस मुख्यालय में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ उनके सलाहकार राजेश तिवारी और रायपुर विधायक विकास उपाध्याय भी मौजूद हैं। दूसरे वरिष्ठ नेता भी वहां पहुंच गए हैं। ईडी ने राहुल गांधी से सोमवार को करीब 9 घंटे तक पूछताछ की थी। रात 10 बजे के बाद वे बाहर निकले। उन्हें मंगलवार को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। कांग्रेस नेता उनके साथ जाने पर अड़े हुए हैं। हालांकि दिल्ली पुलिस ने इसकी अनुमति नहीं दी है। इसी बीच 24 अकबर रोड से के.सी. वेणुगोपाल, अधीर रंजन चौधरी, रंजीता रंजन, ईमरान प्रताप गढ़ी, दीपेंद्र हुड्डा, गौरव गोगई सहित राष्ट्रीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय को गिरफ्तार किया गया है, इन सभी को बादरपुर पुलिस स्टेशन ले जाया गया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि देश के भाजपा शासित एक भी राज्य में समर्थक दलों या उनके नेताओं पर केस दर्ज नहीं हुए हैं। भाजपा सरकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष के आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि जब भी किसी नेता पर छापा पड़ता है तो कहा जाता है कि बहुत बड़ा मामला है पर वह जैसे ही भाजपा में शामिल होता है, मामला रफा-दफा कर दिया जाता है। बघेल ने कहा, केरल से लेकर कश्मीर तक विपक्षी नेताओं पर केस दर्ज कर परेशान किया जा रहा है। लोकतंत्र में इस तरह आवाज को दबाया नहीं जा सकता।

कल कई नेताओं की हुई थी गिरफ्तारी
सोमवार को राहुल गांधी के साथ ईडी जाने के लिए निकले कांग्रेस नेताओं को अलग-अलग स्थानों पर रोक लिया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ईडी दफ्तर के पास रोक लिए गए। वहां पुलिस ने उन्हें डिटेन किया। मुख्यमंत्री के सुरक्षा अधिकारियों के साथ दिल्ली पुलिस के अफसरों की नोकझोंक भी हुई। बाद में मुख्यमंत्री को उनके सुरक्षाकर्मी वापस लाए। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम, केसी वेणुगोपाल, दीपेंदर सिंह हुड्डा, विकास उपाध्याय जैसे नेताओं को पुलिस गिरफ्तार कर ले गई थी। जिन्हें बाद में छोड़ा गया।

ट्वीट कर कहा-हम सब याद रखेंगे, कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ विधायक विकास  भी हिरासत में | Then Chief Minister Bhupesh Baghel reached the Congress  headquarters: Preparations for ...

 

tranding