Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में मानसून की दस्तक के बीच पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत को प्रचंड गर्मी से राहत देने जा रहा है। 15 व 16 जून को दिल्ली, यूपी व आसपास के इलाकों में आंधी बारिश की संभावना है। वहीं, दक्षिण पश्चिमी मानसून भी लगातार और आगे बढ़ रहा है। 

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली एनसीआर और राजस्थान समेत आसपास के राज्यों में आज मौसम में बदलाव आएगा। आंधी चलने व कहीं तेज तो कहीं हल्की वर्षा का अनुमान है। यह बदलाव मानसून से पहले बड़ी राहत देगा। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में वर्षा हो सकती है। इसके बाद 16 से 18 जून के बीच उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में तेज बारिश के आसार हैं।  16 जून को उत्तरी पंजाब में भारी बारिश के आसार हैं। 16 और 17 जून को जम्मू कश्मीर और लद्दाख में भारी वर्षा का अनुमान है। 

मानसून इन राज्यों में बढ़ा
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून दक्षिणी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु की ओर तेजी से बढ़ रहा है। महाराष्ट्र के विदर्भ और तेलंगाना के अलावा गुजरात में भी आगे बढ़ रहा है। अगले पांच दिनों में बिहार, झारखंड व पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र में भी वर्षा का अनुमान है।